अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक शतक जड़ा और वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. उन्होंने 30 गेंदों में शतक पूरा किया और फुल मेंबर देशों में टी-20आई में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने बड़ा कारनामा किया और चौके और छक्कों की बौछार लगाते हुए अफगानी गेंदबाजी लाइनअप के होश उड़ा दिए. अब उनके गुरु और टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा की तारीफ की है.
अभिषेक शर्मा की पारी पर क्या बोले युवराज सिंह?
अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी पारी से कई रिकॉर्ड बनाए और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. अब युवराज सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर अभिषेक की तारीफ की है. उन्होंने लिखा कि टी-20आई का सबसे तेज शतक लगाने के लिए अभिषेक को बधाई. उनकी मेहनत और हुनर पर हमेशा से ही भरोसा था. ये तो बस शुरुआत है. आगे आपको कई रिकॉर्ड बनाने हैं.
युवी ने आगे कहा कि जब लोग आप पर पत्थर फेंकें, तो उन्हें मील के पत्थर (माइलस्टोन) में बदल दो और आप ठीक वैसा है कर रहे हैं और अपने बल्ले से जवाब दे रहे हैं. विनम्र बने रहिए और इसी प्रोसेस को आगे भी जारी रखिए.
तीसरे टी-20 से पहले युवराज ने दिया था गुरुमंत्र
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मैच से पहले युवी ने अभिषेक को खास मैसेज भेजा था. उन्होंने कहा कि हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. अगर गेंद आपके स्लॉट में है तो आप बड़ा शॉट खेलने को देखो. लेकिन गेंद आपके पाले में नहीं है तो सिंगल लेने में ही समझदारी है. अभिषेक ने बताया कि युवी सर हमेशा चाहते हैं कि वह लंबी पारी खेलें. इसलिए मेरे दिमाग में यही रहता है कि मैं टीम को अच्छी शुरुआत दिलाऊं.
युवी अभिषेक शर्मा के अलावा शुभमन गिल और प्रभसिमरन सिंह को कोचिंग दे चुके हैं. इसके अलावा ऋषभ पंत, संजू सैमसन और अर्जुन तेंदुलकर भी उनसे कोचिंग ले चुके हैं.
अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच में 34 गेंदों में 108 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 9 चौके के अलावा 11 छक्के अपने नाम किए थे. भारत ने 20 ओवर में 221 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 14.1 ओवर में 94 रनों पर ही सिमट गई. भारत ने 127 रनों से मुकाबला जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली.
संबंधित खबरें
जेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
6 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
6 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
7 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
7 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
7 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
8 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
8 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
8 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
9 hrs agoडेल स्टेन से आगे निकले कगिसो रबाडा, होम ग्राउंड पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines