नई दिल्लीः स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक्सीडेंट में मौत को मात देने के बाद ठीक हो रहे हैं। हाल ही उन्होंने स्वीमिंग पूल में उतरते हुए खुद का फोटो ट्वीट किया था। अब पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने उनसे मिलकर ताजा हाल बताया है। युवराज सिंह ने गुरुवार शाम ऋषभ पंत के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में युवी और पंत सोफे पर बैठे हैं। पंत के दाएं पैर में अभी भी पट्टी बंधी हुई है, जिससे उनकी चोट का अंदाजा लगाया जा सकता है।
चैंपियन जल्द ही फिर से उठने को तैयार है
पंत से मिलने के बाद युवराज ने अपनी पोस्ट में लिखा- छोटे-छोटे कदम शुरू हो गए हैं। ये चैंपियन जल्द ही फिर से उठने को तैयार है। युवराज ने आगे लिखा- उससे मिलकर और हंसी-मजाक कर काफी अच्छा लगा। क्या शानदार लड़का है, हमेशा पॉजिटिव और मजाकिया। तुम्हें खूब ताकत मिले ऋषभ।
और पढ़िए – WPl 2023: गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को धोया, बल्ले और गेंद से धमाका कर गई ये खिलाड़ी
डेविड वॉर्नर बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान
पंत कब तक ठीक हो जाएंगे फिलहाल इस पर बीसीसीआई की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है, जबकि अक्षर पटेल उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे। क्रिकेटप्रेमी पंत को जल्द ही मैदान पर देखने को बेकरार हैं।
और पढ़िए – ICC के एलीट पैनल से विदा हुए अलीम डार, अंपायरिंग में दर्ज है ये महा-रिकॉर्ड
मदद करेगा युवराज का मोटिवेशन
उम्मीद है कि वे एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप से पहले रिकवर कर लेंगे। 12 साल पहले कैंसर से जूझते हुए युवराज सिंह ने टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। कैंसर के इलाज के बाद युवी ने जोरदार वापसी की थी। ऐसे में युवराज का मोटिवेशन पंत की हेल्थ को बेहतर करने में मदद करेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
1 hr ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
1 hr agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
2 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
3 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
3 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
4 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
4 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
5 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
5 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines