Yuvraj Chaudhary UPL 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 27 सितंबर से टूर्नामेंट के दूसरे सीजन का आगाज होने जा रहा है. पहला सीजन रोमांच से भरा रहा था और कई युवा खिलाड़ियों ने इस लीग के बूते जमकर महफिल लूटी थी. यूएसएन इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने नाम किया था. फाइनल मैच में टीम की ओर से एक बल्लेबाज ने जमकर कोहराम मचाया था. नाम था युवराज चौधरी.
युवराज ने सिर्फ 49 गेंदों में 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी और मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर डाला था. हालांकि, इस बार युवराज अब देहरादून वॉरियर्स के लिए रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. पिछले सीजन की फॉर्म को देखते हुए यह 23 वर्षीय खिलाड़ी टीम के लिए सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है.
युवराज साबित होंगे सबसे बड़े मैच विनर
देहरादून वॉरियर्स ने इस बार पिछले सीजन के सबसे बड़े मैच विनर रहे युवराज चौधरी को अपनी टीम से जोड़ा है. युवराज बल्ले और गेंद दोनों से किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं. पिछले सीजन यूएसएन इंडियंस को चैंपियन बनाने में युवराज का रोल बेहद अहम रहा था. उन्होंने सीजन में खेले 5 मैचों में ही 80 की औसत से खेलते हुए 322 रन ठोक डाले थे.
ये भी पढ़ें: Uttarakhand Premier League 2025: यहां देखें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल, महिला-पुरुष दोनों खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा
सबसे खास बात उनका स्ट्राइक रेट रहा था और उन्होंने 192 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाई थी. युवराज के बल्ले से 20 चौके और 27 गगनचुंबी सिक्स निकले थे. यानी चौके-छक्के लगाना युवराज के बाएं हाथ का खेल है. इसके साथ ही वह बॉल से भी अपना कमाल दिखा सकते हैं.
फाइनल में मचाया था धमाल
युवराज का बल्ला पहले सीजन के फाइनल मुकाबले में जमकर बोला था. उन्होंने अकेले दम पर यूएसएन इंडियंस को चैंपियन बना डाल था. युवी ने सिर्फ 49 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. अपनी इस इनिंग में उन्होंने चौके से ज्यादा सिक्स जमाए थे.
युवराज ने 5 चौके और 11 सिक्स जमाए थे. उनकी इस पारी के बूते टीम स्कोर बोर्ड पर 203 रन लगाने में सफल रही थी. बता दें कि युवराज आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का भी हिस्सा हैं. उन्हें एलएसजी ने 30 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि, उन्हें अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
36 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines