Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में आज मैच होने वाला है। टीम इंडिया बेहद मजबूत नजर आ रही है और लग रहा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी उन्हें टक्कर नहीं दे पाएंगे। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, हर चीज में सूर्या ब्रिगेड बेहतर नजर आ रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह का भी कुछ ऐसा ही मानना है। उन्हें भी लगता है कि टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान कुछ नहीं है।
‘भारत और पाकिस्तान की कोई तुलना नहीं’
पीटीआई से बात करते हुए योगराज सिंह ने बताया कि भारतीय टीम अलग लेवल पर है और कमाई के मामले में भी वो अलग लेवल पर हैं। उन्होंने क्लियर किया कि दोनों देशों के क्रिकेट की कोई तुलना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की जहां तक बात आती है, तो इससे क्या होगा? वो भारत के साथ प्रतियोगिता नहीं कर सकते। IPL जब से भारत में आया है, तब से खिलाड़ी बड़े बन गए हैं। क्यों? पैसों के लिए। पैसा यहां है और ये अच्छी चीज है। भारत और पाकिस्तान के बीच कोई तुलना नहीं है और ये संभव भी नहीं है।’
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच में टॉस का होगा अहम रोल, विनिंग आंकड़े दे रहे गवाही
पाकिस्तान कैसे बना सकता है बेहतर टीम?
योगराज सिंह ने बातचीत के दौरान इमरान खान का उदाहरण दिया और बताया कि उन्होंने सालों पहले अच्छी टीम बनाई। इसी कारण वो वर्ल्ड कप जीतने में सफल हुए। योगराज ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान को अपनी टीम और लोग तैयार करने होंगे। हम जैसा हमारे खिलाड़ियों के बारे में सोचते हैं, पाकिस्तान को भी उनके प्लेयर्स के बारे में सोचना चाहिए। इमरान खान उन खिलाड़ियों को लेकर आए, जो गरीबी से संघर्ष कर रहे थे और उन्होंने उनका साथ दिया। इसी वजह से वो वर्ल्ड कप जीते। उन्हें इमरान खान की तरह मुश्किल प्रोसेस तैयार करनी होगी।’
IND vs PAK मैच कब शुरू होगा?
एशिया कप का छठा मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है। इस मुकाबले की शुरुआत रात 8 बजे देखने को मिलेगी। पाकिस्तान और भारत ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर ली है। इसी वजह से दोनों टीमें काफी आत्मविश्वास के साथ आएंगी। फैंस इस मैच में शानदार एक्शन की उम्मीद करेंगे।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: रोहित-विराट के बिना कैसा होगा IND vs PAK मुकाबला? 2021 से ऐसे बदली कहानी!
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
22 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
49 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines