Top 10 Google Searched Indian Cricketers: हर साल के आखिरी महीने में गूगल अपनी सर्च रिपोर्ट पेश करती है, जिसमें ये बताया जाता है कि पिछले 12 महीने में इस सर्च इंजन में लोगों ने किसके बारे में सबसे ज्यादा जानने की कोशिशि की. चौंकाने वाली बात ये है कि 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंडियन क्रिकेटर्स की टॉप-10 लिस्ट में ‘Ro-Ko’ यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों स्टार्स का नाम नहीं.
2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंडियन क्रिकेटर्स
1. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)
वैभव सूर्यवंशी वैसे तो आईपीएल 2025 के दौरान ही चर्चा में आ गए क्योंकि वो टी-20 इतिहास में सबसे कम उम्र के सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए और हाल ही में अंडर 19 एशिया कप में रिकॉर्ड तोड़ 171 रन बनाए. वो कुल मिलाकर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय शख्स हैं और दुनिया भर में 6वें स्थान पर हैं. यानी वो रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस साल काफी पीछे छोड़ चुके हैं.
2. प्रियांश आर्य (Priyansh Arya)
प्रियांश आर्य ने जब दिल्ली प्रीमियर लीग के दौरान एक ओवर में 6 छक्के लगाया, उसके बाद उन्हें बहुत ज्यादा अटेंशन मिला और इसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए एक शानदार आईपीएल सीजन खेला. यही वजह है कि वो सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंडियन क्रिकेटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए.
3. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)
अभिषेक शर्मा ने इस साल टीम इंडिया के टॉप विस्फोटक ओपनर के तौर पर अपनी जगह पक्की की. वो दुनिया के नंबर 1 रैंक वाले T20 इंटरनेशनल बैटर बने और वो इस साल पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी भी रहे. अभिषेक ने इस साल भारत को कई मुकाबले जिताए हैं.
4. शेख रशीद (Shaik Rasheed)
शेख रशीद भारत के यंग टैलेंट हैं, उन्होंने इस साल चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया. पैसे की तंगी होने के बावजूद उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट तक का सफर किया. उनकी इंस्पिरेशनल स्टोरी की वजह से वो इस साल वो इस सर्च लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए.
5. जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues)
जेमिमा रोड्रिग्स ने इस साल चैंपियन परफॉर्मेंस दी है. उन्होंने वूमेन वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैन विनिंग सेंचुरी लगाई और इंडियन क्रिकेट फैंस के दिलों में जगह बना ली. इसी खेल की बदौलत भारत को पहली बार वनडे वूमेन वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिला.
6 आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre)
आयुष म्हात्रे ने इस साल मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 18 साल के इस खिलाड़ी को 2025 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से पहली बार खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने अपना टैलेंट दिखाया. अंडर 19 एडिशा कप में उन्होंने यूथ इंडियन टीम की कप्तानी भी की.
7. स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)
स्मृति मंधाना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, फिर भी उन्हें इस साल इंडियन क्रिकेटर्स की सर्च लिस्ट में 7वें नंबर पर जगह मिली. पूरे साल उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की. इसके अलावा सगाई और शादी टूटने की खबरों की वजह वो काफी चर्चा में रहीं.
8. करुण नायर (Karun Nair)
भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 300 रन बना चुके इस खिलाड़ी ने 2025 में रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी में लागातार सेंचुरी लगाई. इंडियन टेस्ट टीम में उनकी वापसी हुई और वो गूगल पर लगातार सर्च किए गए.
9. उर्विल पटेल (Urvil Patel)
उर्विल पटेल 360 डिग्री हिटर को तौर पर जाने जाते हैं, वो डोमेस्टिक टी-20 टूर्नामेंट्स में अपनी फिनिशिंग एबिलिटी के लिए काफी मुशहूर हुए. क्रिकेट फैंस उनकी तुलना दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज मैच विनर एबी डिविलियर्स से करने लगे.
10. विग्नेश पुथुर (Vignesh Puthur)
इस लिस्ट में 10वें नंबर पर विग्नेश पुथुर हैं, जो अपनी अनोखी लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिन बॉलिंग एक्शन और एक शानदार डेब्यू आईपीएल सीजन के कारण वायरल सेंसेशन बन गए. वो एक ‘मिस्ट्री स्पिनर’ के तौर उभरे, और फिर गूगल पर काफी ज्यादा सर्च किए गए.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
3 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
11 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
30 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
52 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines