Cricketers Who Became Dad In 2025: जेंटलमैन गेम में मैदान में परफॉर्मेंस से इतर देखें तो 2025 कई क्रिकेटर्स के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि उनके घर किलकारी गूंजी और जिंदगी में नई जिम्मेदारी मिली. बच्चे का जन्म होना किसी भी इंसान के लिए बेहद इमोशनल लम्हा होता है. आइए जानते हैं कि पिछले 12 महीनों में कौन-कौन से फेमस क्रिकेटर्स हैं जिनको पिता बनने की खुशनसीबी हासिल हुई.
2025 में पिता बनने वाले क्रिकेटर्स
1. केएल राहुल
केएल राहुल और उनकी वाइफ अथिया शेट्टी ने 24 मार्च, 2025 को अपने पहले बच्चे, एक बेबी गर्ल का स्वागत किया. ये खबर आईपीएल 2025 के दौरान सामने आई, जब राहुल कुछ वक्त के लिए अपने परिवार के साथ बिताने के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से दूर हो गए थे. उनकी फ्रेंचाइजी के साथियों ने ड्रेसिंग रूम में उन्हें मुबारकबाद दी थी. इस कपल की शादी 23 जनवरी 2023 को हुई थी.
2. पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस और उनकी वाइफ बेकी ने फरवरी 2025 में अपने दूसरे बच्चे, एडी नाम की बेटी के पैदा होने की खुशियां मनाई. उनके घर गर्ल चाइल्ड के आने से कमिंस की क्रिकेट लीडरशिप के बीच मैदान के बाहर एक प्यारा माइलस्टोन जुड़ गया.
3. नीतीश राणा
भारतीय क्रिकेटर नितीश राणा के घर में इस साल दोहरी खुशियां आईं. 14 जून 2025 को उनकी वाइफ साची मरवाह ने 2 जुड़वां बेटों को जन्म दिया. ऑलराउंडर ने खुद ये खुशखबरी 16 जून 2025 को अपने सोशल मीडिया के जरिए दी. इसके बाद कई भारतीय प्लेयर्स और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी.
4. शिवम दुबे
टीम इंडिया के क्रिकेटर शिवम दुबे 13 फरवरी 2025 को दूसरी बार पिता बने, जब उनकी वाइफ अंजुम खान ने बेबी गर्ल महविश को जन्म दिया. इस कपल की शादी 16 जुलाई 2021 को हुई थी, इनके पहले बच्चे का जन्म 13 फरवरी 2022 को बेबी बॉय अयान के तौर पर हुआ था.
5. जहीर खान
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और उनकी वाइफ सागरिका घाटगे ने 16 अप्रैल, 2025 को एक बेबी बॉय को वेलकम किया. बता दें कि इस कप ने 24 अप्रैल 2017 को सगाई और फिर 23 नवंबर 2017 को शादी कर ली थी. जहीर काफी पहले रिटायर हो चुके हैं, इसलिए अब वो फैमिली को काफी वक्त दे पाते हैं.
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
35 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines