South Africa Cricket Team: साउथ अफ्रीका की टीम 1998 के बाद कई बार आईसीसी ट्रॉफी जीत सकती थी. हालांकि वो ऐसा नहीं कर सकी. जिसके कारण इस टीम ने कई बड़े मौकों पर चोक कर दिया. साल 2025 में अफ्रीका की टीम ने इस टैग को हटाकर आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया. उन्होंने चोकर्स से चैंपियन तक का सफर तक किया. अफ्रीका की टीम ने कैसे इस सफर दशकों की कहानी को बदला, ये साल 2025 की सबसे बड़ी बातों में से एक रहा.
ऐसे लगा था चोकर्स का टैग
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के 5 सेमीफाइनल खेले हैं. जिसमें साल 2000, 2002, 2006, 2013 और 2025 शामिल रहे हैं. इसके अलावा इन 27 सालों में टीम ने 3 वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल भी खेला है. जिसमें 2007, 2015 और 2023 का साल रहा है. इसके अलावा वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल भी हार चुके थे. अफ्रीका की टीम में हमेशा से ही बड़े सुपरस्टार और मैच विनर खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी टीम नॉकआउट मैचों में खराब प्रदर्शन करती थी. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जाकर अफ्रीका की टीम से ये टैग हटा.
कैसे बदली दक्षिण अफ्रीका की कहानी?
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली 3 सीरीज के बाद फाइनल के बहुत दूर नजर आ रही थी. टीम इंडिया को जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने घरेलू सीरीज में 3-0 से हरा दिया. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया में भी भारत को हार झेलनी पड़ी. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने उसके बाद लय पकड़ी और अपनी आखिरी 3 सीरीज को जीतकर फाइनल में जगह बनाई. भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया भी फाइनल में पहुंच गई. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच भिड़ंत हुई. जहां पर आखिरकार अफ्रीका को जीत मिली.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की टीम ने 4 धुरंधरों को किया बाहर, टी20 वर्ल्ड कप से पहले किए चौंकाने वाले फैसले
टेम्बा बावुमा और एडेन मार्करम ने किया कमाल
फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में सिर्फ 212 रन बनाए. कगिसो रबाडा ने 5 विकेट अपने नाम किया. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में सिर्फ 128 रनों पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने 6 विकेट अपने नाम किया. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सिर्फ 207 रन बनाए. रबाडा ने फिर से 4 विकेट हासिल किया. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट गंवाकर 282 रन बनाए और फाइनल जीत लिया. एडेन मार्करम ने 136 रनों की पारी खेली. कप्तान टेम्बा बावुमा ने 66 रन बनाए. डेविड बेडिंघम ने दोनों ही पारियों में छोटी लेकिन अहम पारियां खेली.
ये भी पढ़ें: IND W vs SL W: भारतीय बल्लेबाजों के आगे पस्त हुई श्रीलंकाई टीम, लगातार चौथे मुकाबले में मिली शानदार जीत
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
33 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
47 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines