Year Ender 2025: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं. 2024 में मध्य में उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी उठाई थी. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए साल 2025 का अंत हो गया है और ये साल काफी मायनों में खास रहा है. टीम इंडिया ने कुछ टूर्नामेंट और सीरीज जीती. इसी बीच कुछ में उन्हें करारी हार का भी सामना करना. गौतम गंभीर साल 2025 में कुछ विवादों में भी रहे. आइए जानते हैं कि गौतम गंभीर के लिए साल 2025 कैसा रहा.
हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में सफलताएं
1. गौतम गंभीर के कोचिंग कार्यकाल में पहला बड़ा टूर्नामेंट ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 था. 12 साल से भारत ने ट्रॉफी नहीं जीती थी और आखिर रोहित शर्मा की कप्तानी एवं गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा किया.
2. इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने साल 2025 में घर पर वाइट बॉल सीरीज खेली. वनडे और टी20 श्रृंखला में टीम इंडिया का दबदबा रहा और दोनों में भारत को जीत मिली. गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम ने कमाल किया.
3. एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और उन्होंने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर टूर्नामेंट जीता. गौतम गंभीर के टी20 टीम में बदलाव भारत के लिए फायदेमंद साबित हुए.
4. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने पूरी तरह से डॉमिनेशन दिखाया. उन्होंने अहमदाबाद और दिल्ली में हुए मैचों में जीत दर्ज की. गौतम गंभीर की बतौर कोच ये 2025 में पहली टेस्ट सीरीज जीत थी.
5. टेस्ट सीरीज में हार के बाद गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को वनडे में 2-1 और टी20 सीरीज में 3-1 से हराया.
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की फूटी किस्मत, पहले 2 दिन में मिली करारी हार, अब हो गया करोड़ों का नुकसान!
गौतम गंभीर से जुड़े विवाद और टीम का खराब प्रदर्शन
1. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज विवादों में रही. श्रृंखला में गौतम गंभीर ने कॉम्बिनेशन में काफी बदलाव किए और कोलकाता एवं गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा. इसी कारण गौतम विवादों में रहे.
2. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अचानक रिटायरमेंट ले लिया. फैंस ने आरोप लगाए कि गौतम गंभीर के कारण दोनों भारतीय क्रिकेटर्स ने टेस्ट को अलविदा कह दिया. इसी के चलते गंभीर विवादों में बने रहे.
3. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहा. हालांकि, सीरीज में भारत 2-1 से पिछड़ रही थी और आखिरी मैच में भारतीय प्लेयर्स ने गौतम गंभीर की लाज बचा ली, वरना ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड में भी भारत सीरीज हार जाती.
4. टीम सिलेक्शन के कारण गौतम गंभीर 2025 में लगातार विवादों में रहे. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया 5 स्पिनर्स के साथ गई थी, वहीं अचानक सरफराज खान को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में जगह नहीं मिली. इसके अलावा हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर सभी फॉर्मेट का हिस्सा बनने के कारण भी गंभीर विवादों में रहे.
5. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद गौतम गंभीर की खूब आलोचना हुई. इसी बीच DC के मालिक पार्थ जिंदल ने स्प्लिट कोचिंग लाने की बात कही. गौतम गंभीर ने बाद में इसका करारा जवाब दिया और ये काफी विवादों में रहा. गंभीर ने कहा था कि जिन्हें क्रिकेट के बारे में पता नहीं है, अब वो भी बता रहे हैं कि कैसे चीजें करनी है.
6. इंग्लैंड सीरीज के बीच गौतम गंभीर की ओवल टेस्ट से पहले पिच क्यूरेटर ली फोर्टेस से बहस हो गई थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इसी कारण गंभीर कॉन्ट्रोवर्सी में आए.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 से पहले मुसीबत में पाकिस्तान टीम, ‘प्रीमियम’ तेज गेंदबाज अचानक हुआ चोटिल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines