Year Ender 2023, Team India Performance: साल 2023 भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अगर सीधी भाषा में बोले तो अच्छा नहीं रहा। जरूर इस साल टीम इंडिया के आंकड़े शानदार रहे। कई मैच भारतीय टीम ने जीते भी लेकिन दो ऐसे फाइनल टीम ने गंवाए जिसने सभी फैंस को झकझोर दिया। भले ही इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के आंकड़े उसके पक्ष में रहे लेकिन उसका आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार अब 10 साल से बढ़कर 11 साल हो गया। इस साल टीम इंडिया ने पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल गंवाया, उसके बाद सबसे बड़ी हार थी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल की। उस हार का जख्म भारतीय फैंस के दिल में तबतक जिंदा रहने वाला है जब तक फैंस की पसंदीदा टीम कुछ बड़ा नहीं करती है।
साल 2023 ने क्रिकेट फैंस को खूब रुलाया
अगर आप भारतीय क्रिकेट के सच्चे फैन हैं तो 19 नवंबर 2023 का दिन शायद ही आपके दिल से कभी निकल पाएगा। जिस तर 2003 फाइनल की हार ने फैंस को सालों तक परेशान किया था और फिर 2011 में धोनी की अगुआई वाली टीम इंडिया ने उस गम पर मिट्टी डाली थी। अब ऐसी ही उम्मीद आने वाले साल में होने वाले 2024 टी20 वर्ल्ड कप में की जा रही है। साल 2023 में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के उदास चेहरे, रोहित शर्मा की नम आंखें और उनके छलके आंसू कोई भी फैन नहीं भूल पाएगा। कुछ ऐसा ही ये साल भारतीय क्रिकेट टीम और भारतीय फैंस के लिए रहा जो कुछ खट्टी और कुछ मीठी यादें देकर अब विदाई लेने जा रहा है। अब आइए जानते हैं कि इस साल टीम इंडिया ने तीनों फॉर्मेट में कितने मैच खेले और कितने जीते।
कैसा रहा 2023 में टीम इंडिया का प्रदर्शन?
भारतीय टीम के लिए साल 2023 आंकड़ों के लिहाज से तो शानदार रहा लेकिन आईसीसी खिताब नहीं मिल पाया। इस साल भारत ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 66 मुकाबले खेले। जिसमें 8 टेस्ट, 35 वनडे और 23 टी20 मैच थे। भारतीय टीम ने कुल 45 मुकाबले इस साल जीते भी। अब देखते हैं फॉर्मेट के हिसाब से कैसा रहा भारत का प्रदर्शन:-
टेस्ट
टीम इंडिया ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में शुरुआत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से की थी। चार मैचों की सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से जीती थी और अहमदाबाद में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ हुआ था। उसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हार मिली। इस हार ने करोड़ों दिल तोड़े, फिर भारत ने किया वेस्टइंडीज का दौरा जहां दो मैचों की सीरीज उसने 1-0 से जीती। एक मुकाबला बारिश के कारण ड्रॉ पर खत्म हुआ। फिर साल का अंत टीम इंडिया ने सेंचुरियन में शर्मनाक हार के साथ किया।
- कुल मैच- 8
- जीत-3
- हार-3
- ड्रॉ-2
- विनिंग पर्सेंट- 50
- लॉस पर्सेंट- 37.50
- ड्रॉ- 25
वनडे
साल 2023 वनडे क्रिकेट का साल था। इस साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला गया। भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में शुरुआत श्रीलंका को 3-0 से हराकर की थी। फिर भारत ने पूरे साल अच्छा क्रिकेट खेला। वर्ल्ड कप में भी लगातार 10 मैच जीते लेकिन फाइनल में आकर टीम को ऐसी हार मिली जो सालों तक का जख्म दे गई। हालांकि, साल का अंत टीम ने साउथ अफ्रीका में दूसरी बार वनडे सीरीज जीती।
- कुल मैच-35
- जीत-27
- हार-7
- नो रिजल्ट-1
- विनिंग पर्सेंट- 77.14
- लॉस पर्सेंट- 20
टी20
इस साल टी20 फॉर्मेट पर ज्यादा फोकस नहीं था लेकिन फिर भी भारतीय टीम ने साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी इसी साल की। इस साल हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने टीम की कई मौकों पर कमान संभाली। एक सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने भी कप्तानी संभाली थी। साल की शुरुआत भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से की थी। फिर अंत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेलकर अंत किया।
- कुल मैच-23
- जीत-15
- हार-7
- नो रिजल्ट-1
- विनिंग पर्सेंट- 65.21
- लॉस पर्सेंट- 30.43
तो टीम इंडिया के लिए कुछ ऐसा रहा साल 2023…अब बारी है 2024 की जहां टीम इंडिया का फूरा फोकस टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर रहेगा। उसके बाद नजरें होंगी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण के फाइनल पर जो 2025 में होगा। आगामी साल में टीम इंडिया 16 टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद टीम तो करीब 13-14 टी20 इंटरनेशनल खेलने होंगे। वहीं वनडे मुकाबले इस साल भारतीय टीम सिर्फ तीन खेलेगी। देखना होगा कि क्या 2024 में टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी के इंतजार को खत्म कर पाती है या नहीं।
यह भी पढ़ें- ‘अच्छी पिच होती तो भारत…,’ वर्ल्ड कप 2023 की हार पर फिर उठा पिच का मुद्दा!
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में कौन बनेगा कप्तान? दिग्गज ने बताया क्यों रोहित और विराट की बनती है जगह
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
40 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines