Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने वाला है। इस साल कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से अपना लोहा मनवाया है। कई खिलाड़ी इस कदर चमके हैं कि अब पूरी दुनिया में उनके फैन फॉलोइंग हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए भी यह साल काफी खास रहा है। गिल के बल्ले से इस साल खूब रन बरसे हैं। ऐसे में शुभमन गिल ने विराट कोहली और भारत के कप्तान रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। इस साल जो कारनामा विराट और रोहित जैसे घातक बल्लेबाज नहीं कर सके, वह शुभमन गिल ने कर दिखाया है। चलिए आपको बताते हैं गिल ने क्या इतिहास रचा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 में बल्लेबाजों की बढ़ेंगी मुश्किलें! नियमों में होंगे ये 2 बड़े बदलाव
गिल ने बनाए सर्वाधिक वनडे रन
भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शुभमन गिल ने इस मामले में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। शुभमन गिल ने इस साल कुल 29 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1584 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल के बल्ले से 5 शतक और 9 अर्धशतक भी निकले हैं। गिल इस साल सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बने हैं। भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने इस साल कुल 27 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 1377 रन बनाए हैं। कोहली के बल्ले से 6 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। विराट कोहली ने इस साल सबसे अधिक वनडे शतक लगाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: भारत को लगा झटका, सीरीज से पहले अचानक घर लौटे विराट कोहली, स्टार खिलाड़ी भी हुआ बाहर
रोहित शर्मा का भी रहा दबदबा
इस सूची में तीसरे स्थान पर भारत के कप्तान रोहित शर्मा रहे हैं। रोहित शर्मा ने भी कुल 27 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1255 रन बनाए हैं। रोहित ने इस साल 2 शतकीय और 9 अर्धशतकीय पारियां खेली है। इससे साफ है कि भारत भले ही आईसीसी विश्व कप नहीं जीत पाया है, लेकिन भारत के बल्लेबाजों का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिला है। इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में टॉप के 3 बल्लेबाज भारतीय हैं। चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डीजे मिचेल हैं। उन्होंने 26 मैच में 1204 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से भी 5 शतक और 3 अर्धशतक निकले।
https://youtu.be/BjB9ZK2xpOY?feature=shared
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
55 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines