Yashasvi Jaiswal: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार शतक जड़कर खुद को इस फॉर्मेट में साबित किया है. इस मुकाबले के बाद यशस्वी जायसवाल मैदान पर वापस आने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते हैं. जिसके कारण ही वो इस बड़े टूर्नामेंट में खेलना चाहते हैं. जायसवाल इस टूर्नामेंट में खेल कर टी20आई फॉर्मेट में अपनी वापसी का दावा और मजबूत करना चाहेगी.
यशस्वी जायसवाल जल्द करेंगे मैदान पर वापसी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार यशस्वी जायसवाल अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में खेलना चाहते हैं. वो नॉकआउट मैचों में मुंबई की टीम से खेलना चाहते हैं. जायसवाल की टीम में वापसी के बाद वो सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के नॉकआउट मैचों की शुरुआत 12 दिसंबर को होने वाली है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा. बता दें कि मुंबई की टीम ने इस टूर्नामेंट को पिछले साल भी जीता था. ऐसे में जायसवाल चाहेंगे कि वो लगातार दूसरी बार अपनी टीम को चैंपियन बनाए. इस टूर्नामेंट में जायसवाल के सलामी जोड़ीदार आयुष म्हात्रे हो सकते हैं. म्हात्रे ने अब तक बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ODI खत्म अब T20 की आई बारी, कब और कहां खेले जाएंगे सभी मुकाबले?
टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं जायसवाल
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के नॉकआउट में अगर यशस्वी जायसवाल अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हैं, तो वो टी20आई टीम में वापसी का दावा ठोकेंगे. अगर टीम इंडिया का कोई सलामी बल्लेबाज टूर्नामेंट से पहले या इसके दौरान चोटिल होते हैं, तो उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को ही मौका मिल सकता है. हालांकि उनके लिए जायसवाल को बल्ले से साथ अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा. फिलहाल भारतीय टी20 टीम में सलामी बल्लेबाजी की भूमिका अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल निभा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: India vs Germany: सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया को मिली शर्मनाक हार, फाइनल में पहुंची जर्मनी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
38 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines