नई दिल्ली. मौजूदा समय में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज में व्यस्त है। प्रतिष्ठित सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला गया। इस मुकाबले में ब्लू टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 44 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के दौरान युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से लोगों को काफी उम्मींदे थी। वह उन उम्मीदों पर खरा भी उतरे। 21 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने पारी का आगाज करते हुए कुल 25 गेंदों का सामना किया। इस बीच 212.00 की स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले। मैच के दौरान उनकी यह आतिशी पारी देख वहां उपस्थित हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
युवा यशस्वी को क्रिकेट एक्सपर्ट भारत का भविष्य मान रहे हैं। मौजूदा समय में वह सही ट्रैक पर भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने बेहद ही छोटी उम्र में अपनी उम्दा बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है। मैच के दौरान बतौर सलामी बल्लेबाज वह रोहित शर्मा और केएल राहुल से भी विस्फोटक नजर आते हैं। गौतम गंभीर और शिखर धवन के बाद से भारतीय टीम को एक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज की दरकार थी। उन्हें देख ऐसा प्रतीत होता है जैसे भारतीय टीम की वह खोज पूरी हो चुकी है।
यशस्वी जायसवाल का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल लेवल पर कुल 10 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से नौ पारियों में 38.25 की औसत से 306 रन निकले हैं। युवा जायसवाल के नाम एक शतक और दो अर्धशतक दर्ज है। यहां मौजूदा समय में वह 172.88 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। टी20 फॉर्मेट में उनके बल्ले से 36 चौके और 16 छक्के निकले हैं।
युवा जायसवाल ने पहले टी20 में भी बिखेरी थी चमक:
जारी सीरीज के पहले मुकाबले में भी उनके बल्ले से आतिशी पारी देखने को मिली थी। उन्होंने पारी का आगज करते हुए महज आठ गेंद में 21 रन कूट दिए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और दो गगनचुंबी छक्के निकले थे। इस मुकाबले में युवा जायसवाल का स्ट्राइक रेट 263 का रहा था।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines