---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

VIDEO: 20 साल के Yashasvi Jaiswal का पॉवरफुल छक्का…स्टेडियम के बाहर गिरी बॉल, गेंदबाज रह गया हैरान!

Yashasvi Jaiswal: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले यशस्वी जायसवाल इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। रणजी के बाद उन्होंने ईरानी कप में जलवा दिखाया और अब मुश्ताक अली ट्राफी में गदर मचा दी। बुधवार को जायसवाल की शानदार पारी के दम पर मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप ए लीग […]

---विज्ञापन---

Yashasvi Jaiswal: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले यशस्वी जायसवाल इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। रणजी के बाद उन्होंने ईरानी कप में जलवा दिखाया और अब मुश्ताक अली ट्राफी में गदर मचा दी। बुधवार को जायसवाल की शानदार पारी के दम पर मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप ए लीग मैच में मौजूदा रणजी चैंपियन मध्य प्रदेश को 8 विकेट से हरा दिया।

अभी पढ़ें PAK vs BAN:’वाह क्या यॉर्कर है’ 23 साल के युवा ने किया Haider Ali का शिकार, उड़ा दी गिल्लियां, देखें VIDEO

---विज्ञापन---

छक्के की मदद से यशस्वी जायसवाल ने पूरा किया अर्धशतक

20 साल के यशस्वी जायसवाल ने छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। जब उन्होंने छक्का जड़ा तो गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई। अपनी पारी का वीडियो जायसवाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। जिसे लोग पसंद कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

गेंदबाज भी रह गया हैरान!

मैद के दौरान यशस्वी जायसवाल ने मध्यप्रदेश के पार्ट टाइम गेंदबाज शुभम शर्मा की गेंद पर इतना जबरदस्त छक्का ठोका कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई। उन्होंने मुंबई की पारी के 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर हवाई फायर किया था। इस छक्के को देख बॉलर भी दंग रह गया।

अभी पढ़ें PAK vs BAN: ‘क्या जबरदस्त शॉट है’…बाबर आजम की क्लास देख फील्डर भी रह गए हैरान…देखें VIDEO

---विज्ञापन---

यशस्वी जायसवाल ने 44 गेंद में ठोके नाबाद 66 रन

मैच की बात करें तो, मध्य प्रदेश ने रजत पाटीदार के 67 रन और वेंकटेश अय्यर के 57 रनों के दम पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिस मुंबई ने 17 ओवर में हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने फिर 44 गेंद में पांच चौके और चार छक्के जड़ित नाबाद 66 रन की पारी खेली। जिससे मुंबई ने आठ विकेट से जीत हासिल की।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 13, 2022 04:10 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola