ROI vs MP: ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया और मध्य प्रदेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक बल्लेबाज ने शानदार दोहरा शतक लगाया। जबकि उसके जोड़ीदार ने भी शतकीय पारी खेली। इस बल्लेबाज ने दोहरा शतक लगाकर एक बार फिर चयनकर्ताओं को अपनी तरफ प्रभावित किया है।
यशस्वी जायसवाल ने लगाया दोहरा शतक
रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने शानदार दोहरा शतक लगाया। जायसवाल ने 259 गेंदों में 213 रनों की शानदार पारी खेली, इस दौरान जायसवाल ने 30 शानदार चौके और 3 जबरदस्त छक्के लगाए। जायसवाल की इस पारी के दम पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने मध्य प्रदेश के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बनाने की तरफ बढ़ रही है। जायसवाल को 213 रनों के स्कोर पर आवेश खान ने आउट किया।
जायसवाल ने खटखटाया इंडिया का दरवाजा
खास बात यह है कि घरेलू क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल लगातार रन बना रहे हैं। जायसवाल अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे हैं। खास बात यह है कि वह अपनी बल्लेबाजी से अपने सभी प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों पर भी भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में जायसवाल जरूरत पड़ने पर नंबर-3 या 4 पर भी भारतीय टीम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है। आईपीएल में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले यशस्वी जायसवाल इस बार भी आईपीएल में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं।
और पढ़िए – इंग्लैंड के ‘योद्धा’ ने ठोक डाली सेंचुरी, विकेटों के पतझड़ में टीम को दिलाई शानदार जीत
रेस्ट ऑफ इंडिया ने बनाए 360 रन
वहीं यशस्वी जायसवाल के 213 रन और अभिमन्यु ईश्वरन के 154 रनों की दम पर तीन विकेट पर 381 रनों का बड़ा स्कोर पहले दिन बना लिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कल के दिन भी रेस्ट ऑफ इंडिया बल्लेबाजी करेगी। ऐसे में टीम का फोकस बड़ा स्कोर सेट करना होगा। वहीं मध्य प्रदेश के गेंदबाजों ने अब तक तीन विकेट निकाले हैं। जिसमें दो विकेट आवेश खान को मिले हैं, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
16 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
36 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
50 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
4 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines