Yashasvi Jaiswal Health Update: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. पिछले दो दिनों में यशस्वी का 2 किलो वजन घट चुका है और उन्हें 7 से 10 दिन सिर्फ आराम करने की सलाह दी गई है. गौरतलब है कि सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में हरियाणा के खिलाफ खेले गए मैच में अचानक यशस्वी की तबीयत बिगड़ गई थी.
ज्यादा दिक्कत होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. शुरुआत में यशस्वी के पेट में सूजन की बात कही गई थी. हालांकि, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के बाद यह सामने आया है कि यशस्वी गैस्ट्रोएंटेराइटिस नामक बीमारी से ग्रस्त हैं.
यशस्वी की हेल्थ पर आया अपडेट
यशस्वी जायसवाल को अभी पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह मुंबई लौट आए हैं. यानी अगले कुछ दिन वह क्रिकेट से दूर रहेंगे.
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए एक सूत्र ने यशस्वी की हेल्थ को लेकर अपडेट देते हुए बताया, “यह फूड पॉइजनिंग है. उन्होंने शायद पुणे के होटल में कुछ खाया होगा, जिसके कारण ऐसा हुआ है. उस वक्त यशस्वी दर्द में थे, लेकिन समय पर इलाज होने की वजह से अब उनकी कंडिशन पहले से काफी बेहतर है. पिछले दो दिन में यशस्वी का 2 किलो वजन घट गया है और डॉक्टर्स ने उन्हें 7 से 10 दिन तक आराम करने की सलाह दी है.”
ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स के बीच हुई तीखी नोकझोंक, साथी प्लेयर्स को करना पड़ा बीच-बचाव! वीडियो वायरल
माना जा रहा है कि यशस्वी को पूरी तरह से फिट होने में कम से कम एक हफ्ते तक का समय लग जाएगा. यानी वह विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं.
BCCI भी रख रही निगरानी
बीसीसीआई भी यशस्वी जायसवाल की हेल्थ पर निगरानी रख रही है. दरअसल, अगले महीने टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है, जिसमें यशस्वी भी वनडे टीम का हिस्सा होंगे. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में जोरदार शतक जमाया था. यशस्वी के बल्ले से 121 गेंदों में 116 रनों की शानदार पारी निकली थी. अपनी इस इनिंग के दौरान यशस्वी ने 12 चौके और 2 सिक्स जमाए थे. यशस्वी से टीम मैनेजमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेगा.
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
24 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
52 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines