Yashasvi Jaiswal gifted Car: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के आखिरी वनडे मैच में शतक जड़ा था. इसके बाद भी सिलेक्टर्स ने उनको इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं दिया. हालांकि इन सभी चर्चाओं से दूर यशस्वी जायसवाल अपना कीमती समय परिवार के साथ बिता रहे हैं. उन्होंने फादर्स डे के मौके पर एक ऐसा काम किया, जिसे देख सभी फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उन्होंने अपने पिता को फादर्स डे के मौके पर एक लग्जरी कार गिफ्ट की है. इसकी कीमत जान आप भी हैरान रह जाएंगे.
यशस्वी ने पापा को गिफ्ट की मर्सिडीज कार
यशस्वी जायसवाल ने फादर्स डे के मौके पर अपने पापा को मर्सिडीज कार गिफ्ट की है. यशस्वी के छोटे भाई तेजस्वी जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें पूरा परिवार साथ में कार के साथ नजर आ रहा है. पूरा परिवार बेहद ही खुश नजर आ रहा है. इन तस्वीरों पर यशस्वी को फैंस से काफी प्यार मिल रहा है. आपको बता दें ये कार जो उन्होंने अपने पिता को गिफ्ट की है मर्सिडीज GLS है और मार्केट में इसकी कीमत 1.32 करोड़ बताई जाती है. इस खूबसूरत और कीमती तोहफे को पाकर यशस्वी के पिता खुशी महसूस कर रहे होंगे.
शतक के बाद भी नहीं मिला इंग्लैंड में मौका
यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच लगातार खेल रहे हैं लेकिन वनडे और टी20 में वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उनको विराट कोहली के चोटिल होने के बाद मौका मिला था. सीरीज के आखिरी वनडे मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक 6 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें वो 2 शतक लगा चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 71 का रहा है.
ये भी पढ़िए- न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC ने इंग्लैंड के जख्मों पर छिड़का ‘नमक’, WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ भारी नुकसान
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines