Yashasvi Jaiswal in Times Magazine: यशस्वी जायसवाल भारत के उभरते हुए क्रिकेटर्स में से एक हैं. पिछले कुछ सालों में वो भारत की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं. वो वनडे और टी20 में भी टीम इंडिया का नेतृत्व कर चुके हैं. अब वो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गए हैं. TIME की एक मैगजीन में उनका नाम आया है और वो टॉप 100 लोगों की लिस्ट का हिस्सा बन चुके हैं. खास बात ये है कि उन 100 लोगों में जायसवाल एकमात्र क्रिकेटर हैं. जायसवाल की एक शानदार फोटो भी इसी बीच मैगजीन के साथ सामने आई है.
यशस्वी जायसवाल का TIME आ गया
भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल अमेरिकी मैगजीन TIME का हिस्सा बने हैं. उन्हें दुनिया की 100 उभरती हुई हस्तियों में स्थान मिला है. वो लिस्ट में जगह बनाने वाले इकलौते क्रिकेट प्लेयर हैं. TIME की इस खास मैगजीन में सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि पॉलिटिक्स, फैशन, एक्टिंग, बिजनेस समेत अलग-अलग क्षेत्रों के यंग सितारे शामिल थे. 23 साल के जायसवाल का इस लिस्ट में जगह बनाना ये साबित करता है कि उन्हें क्रिकेट जगत के अगले बड़े सुपरस्टार के रूप में देखा जा रहा है. पूरी दुनिया में जायसवाल को पहचाना जा रहा है और पता चलता है कि उनका टाइम आ गया है.
ये भी पढ़ें:- भारत के खिलाफ विवादित बयान PAK कप्तान को पड़ेगा भारी? BCCI उठाने जा रहा है सख्त कदम!
यशस्वी जायसवाल की मैदान पर वापसी कब?
यशस्वी जायसवाल आखिरी बार टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आए थे. उन्हें एशिया कप 2025 के लिए नहीं चुना गया. अब जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर होने वाली टेस्ट सीरीज में नजर आएंगे. आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाली है. इसमें यशस्वी जायसवाल खेलते हुए नजर आएंगे. जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की थी और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले दो मैचों में भी वो बवाल मचाने की पूरी कोशिश करेंगे. बता दें कि दोनों देशों के बीच 2-6 और 10-14 के बीच दो टेस्ट खेले जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- फाइनल में शर्मनाक हार के बाद भड़का पूर्व PAK खिलाड़ी, सलमान अली आगा को लताड़ा, कहा- वो टीम में क्यों हैं?
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
32 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines