India vs West Indies: टीम इंडिया के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर अपने हुनर का लोहा मनवाया है। हाल ही दोनों ने डेब्यू किया और शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूटी। अब दोनों बल्लेबाजों से गेंदबाजी भी कराई जा सकती है। भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का कहना है कि भारतीय टीम तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा बल्लेबाजों की गेंदबाजी क्षमताओं पर काम कर रही है। वे पार्ट टाइम गेंदबाज के रूप में स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। जल्द ही वे कम से कम एक-एक ओवर गेंदबाजी करते नजर आएंगे।
‘कम से कम एक ओवर देंगे’
पारस ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- जल्द ही हम उन्हें कम से कम एक ओवर गेंदबाजी करते हुए देखेंगे। आपके पास कोई ऐसा शख्स हो जो गेंदबाजी में सहयोग कर सके, तो यह अच्छा है। मैंने अंडर-19 के दिनों से तिलक और यशस्वी को गेंदबाजी करते देखा है। वे अच्छे गेंदबाज बन सकते हैं। जब आपको इस तरह के विकल्प मिलते हैं, तो अच्छा लगता है। उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही गेंदबाजी करते देखेंगे, हम इस पर काम कर रहे हैं।
लेगब्रेक गेंदबाजी करते हैं यशस्वी जायसवाल
बता दें कि यशस्वी जायसवाल लेगब्रेक गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने लिस्ट ए के 32 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। जबकि तिलक वर्मा ने फर्स्ट क्लास के 9 मैचों में 3, लिस्ट ए के 25 मैचों में 8 और 50 टी-20 मैचों में 2 विकेट लिए हैं। दोनों खिलाड़ियों की गेंदबाजी देखना दिलचस्प होगा। वे दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं।
मुकेश कुमार की तारीफ
गेंदबाजी कोच ने इस दौरे पर तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा- मैं मुकेश की प्रगति से बेहद खुश हूं। बहुत से लोगों को एक दौरे पर तीनों प्रारूप में खेलने का मौका नहीं मिलता। वह शायद ऐसा करने वाला दूसरा गेंदबाज है। उन्होंने जो किरदार दिखाया है उससे मैं खुश हूं। मुकेश कुमार ने इस दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले हैं। सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड लॉडरहिल के विकेट के बारे में बात करते हुए पारस ने कहा कि यह एक अच्छी बल्लेबाजी पिच है, जिसमें गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही है।
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
30 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
42 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
58 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines