Yashasvi Jaiswal 3 Major Records Day 1 IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन यशस्वी जायसवाल के नाम रहा है। उन्होंने दिन के अंत तक 179 रन नाबाद रहते हुए बनाए। जबकि उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन 93 ओवर में 6 विकेट खोकर 336 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर बनाया। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन बनाए थे। उनके टेस्ट करियर का भी यह दूसरा शतक है। वहीं पहले दिन के खेल में जायसवाल ने 3 यशस्वी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
1- टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- 228- वीरेंद्र सहवाग vs पाकिस्तान, मुल्तान 2004
- 195- वीरेंद्र सहवाग vs ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न 2003
- 192- वसीम जाफर vs पाकिस्तान, कोलकाता 2007
- 190- शिखर धवन vs श्रीलंका, गॉल 2017
- 180- वीरेंद्र सहवाग vs वेस्टइंडीज, ग्रॉस आइलेट 2006
- 179- यशस्वी जायसवाल vs इंग्लैंड, विशाखापट्टनम 2024
2- पहली 10 टेस्ट पारियों में 500 प्लस रन बनाने वाले 8वें भारतीय
- सुनील गावस्कर
- वीरेंद्र सहवाग
- सदागोपण रमेश
- मयंक अग्रवाल
- रोहित शर्मा
- शिखर धवन
- दिनेश कार्तिक
- यशस्वी जायसवाल
3- इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के एक दिन में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
- 232- करुण नायर, चेन्नई 2016
- 179- सुनील गावस्कर, दो ओवल 1979
- 179- यशस्वी जायसवाल, विशाखापट्टनम 2024
- 175- मोहम्मद अजहरुद्दीन, मैनचेस्टर 1990
गावस्कर के 45 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
सुनील गावस्कर ने 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में 179 रन की पारी टेस्ट मैच के एक दिन में ही खेली थी। अब यशस्वी ने 45 साल बाद 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के एक दिन में ही नाबाद 179 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। साथ ही पहली 10 पारी में 500 का आंकड़ा पार करके भी उन्होंने सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों की लिस्ट में एंट्री की है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक यशस्वी जायसवाल ने 257 गेंदों का सामना किया, पूरे 93 ओवर तक वह टिके रहे। उन्होंने 179 रन की नाबाद पारी में अभी तक 17 चौके और 5 छक्के लगाए।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल की बैटिंग के फैन हुए सचिन तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट
यह भी पढ़ें- Yashasvi Jaiswal की बैटिंग में क्या है खास, ENG के खिलाफ जो कोई नहीं कर पा रहा वो उन्होंने कर दिखाया
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
2 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
4 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
6 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
6 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
6 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines