WTC 2023 Final: इंग्लैंड के ओवल मैदान में 7 से 11 जून के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन हो गया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम का सिलेक्शन पहले ही हो गया है। भारतीय टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। वहीं टीम इंडिया के सिलेक्शन पर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी बड़ा बयान दिया है।
सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम चुनी गई
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जो टीम इंडिया चुनी गई है उस पर भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि ‘ यह एक सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम चुनी गई है, इसके लिए वह टीम प्रबंधन और चयनकर्ता को शाबासी देना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए सही टीम चुनी है।’
और पढ़िए – IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बुरी खबर, टूर्नामेंट के बीच में घर लौट सकता है टीम का सबसे सफल गेंदबाज
सूर्य कुमार की जगह अजिंक्य रहाणे
खास बात यह है कि टीम इंडिया में कुछ बदलाव भी किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली टीम में सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर को चुना गया था। लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जो टीम चुनी गई है, उसमें सूर्यकुमार यादव की जगह अजिंक्य रहाणे को लिया गया है। रहाणे ने करीब 15 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी है।
वहीं ऋषभ पंत की गैरमोजूदगी में विकेटकीपर के रूप में केएस भरत को चुना गया है। भरत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी चार टेस्ट मैच खेले थे, लेकिन इस दौरान उनका प्रदर्शन औसत ही रहा था। फिलहाल उन्हें बड़े मौके के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है।
और पढ़िए – IPL 2023: ब्रेट ली ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर किया बड़ा दावा, आलोचकों को दिया करारा जवाब
फाइनल के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines