हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WTC Points Table: बांग्लादेश की सरजमीं पर शर्मसार हुआ पाकिस्तान, WTC पॉइंट्स टेबल में आया ‘भूचाल’, बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

WTC Points Table: बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज हराकर इतिहास रच दिया है. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम ने WTC पॉइंट्स टेबल को भी हिलाने का काम किया है. बांग्लादेशी टीम की इस जीत से टीम इंडिया को भी नुकसान हुआ है आइए आपको भी बताते हैं ऐसा क्यों?

विज्ञापन

BAN vs PAK 2nd Test: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम एक बार फिर से पूरे क्रिकेट जगत के सामने शर्मसार हो गई है. बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान का अपने घर में सूपड़ा साफ कर दिया है. बांग्लादेश की टीम ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करते हुए पाकिस्तान को सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. पाकिस्तान की टीम को शान मसूद की कप्तानी में दूसरे टेस्ट में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. बांग्लादेशी टीम ने इस जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल भी हिलाने का काम किया है, जिससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. 

बांग्लादेश ने टीम इंडिया को छोड़ा पीछे

बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को लगातार 4 टेस्ट मैचों में हराने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस जीत के साथ ही टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भी बड़ी छलांग लगाई है. बांग्लादेश की टीम ने इस WTC संस्करण में अब तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 मैचों में टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 1 मैच में हार मिली है और एक मैच ड्रॉ रहा है. 58.33 विनिंग परसेंटेज के साथ बांग्लादेश की टीम टीम इंडिया को पीछे छोड़ते हुए पॉइंट्स टेबल में अब 5वें नंबर पर पहुंच गई है. टीम इंडिया छठे नंबर पर है. टीम ने इस WTC संस्करण में 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 मैचों में जीत तो वहीं 4 मैचों में हार और 1 ड्रॉ हुआ है. 

पाकिस्तान की हालत खस्ता

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की हालत और भी ज्यादा खराब हो चुकी है. पाक टीम अब नौवें नंबर पर लुढ़क गई है. टीम ने अब तक इस इस WTC संस्करण में 4 मैच खेले हैं जिसमें से केवल 1 ही मैच जीते हैं तो वहीं 3 मैचों में हार का सामना किया है. पाकिस्तान के नीचे केवल एक वेस्टइंडीज की टीम है जिसने इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एक भी मैच नहीं जीता है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- 7 चौके, 10 छक्के…244.74 का स्ट्राइक रेट, वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़े ये 5 बड़े रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola