हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WTC Points Table: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, टेबल में आखिरी पायदान पर पहुंची

WTC Points Table 2025-27: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का पॉइंट्स टेबल हर मुकाबले के बाद बदलता जा रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. वहीं इंग्लिश टीम को फायदा मिला है.

विज्ञापन
Pakistan vs England Test (PIC Credit -AI) पाकिस्तान की टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में हुआ नुकसान

WTC Points Table 2025-27: इंग्लैंड की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में हरा दिया है. पाकिस्तान की टीम ने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही बहुत निराशाजनक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही वो मैच में पारी और 103 रनों से हार गए. इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान हुआ है. हालांकि सभी की नजरें अभी भी टीम इंडिया पर ही टिकी हुई है. 

पाकिस्तान की टीम को हुआ बड़ा नुकसान 

वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की टीम टेस्ट सीरीज में फेल हो गई थी. हालांकि वो सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्म कर पाए थे. जिसके साथ ही उनकी टीम फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई थी. अब पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. जहां पर भी टीम को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. जिसके कारण ही अब टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में 19.05 प्रतिशत जीत के साथ आखिरी पायदान यानी 9वें नंबर पर नजर आ रही है. 

वहीं इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भी इंग्लिश टीम 7वें नंबर पर ही नजर आ रही है. हालांकि अब उनका प्रतिशत 29.76 का हो गया है. हालांकि इंग्लैंड के लिए भी फाइनल खेलने का सपना लगभग टूट चुका है. टेबल में 8वें नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम 20.83 प्रतिशत के साथ नजर आ रही है. टेबल में छठे नंबर पर श्रीलंका की टीम नजर आ रही है. श्रीलंका की टीम के फिलहाल 33.33 प्रतिशत हैं.  

विज्ञापन

टॉप पर बरकरार है ऑस्ट्रेलिया 

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है. ऑस्ट्रेलिया की टीम के 77.78 प्रतिशत जीत मिली है. दूसरे नंबर पर मौजूद पिछले संस्करण की विजेता साउथ अफ्रीका की टीम 75 प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर नजर आ रही है. न्यूजीलैंड की टीम 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है. वहीं ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली बांग्लादेश की टीम 66.67 प्रतिशत के साथ फिलहाल चौथे नंबर पर है.

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम की 5वें नंबर पर नजर आ रही है. टीम इंडिया का जीत प्रतिशत फिलहाल 53.33 का है. फिलहाल फाइनल की रेस में सिर्फ टॉप 5 टीमें ही नजर आ रही है. हालांकि इस रेस से बांग्लादेश की टीम कभी भी बाहर हो सकती है. वहीं ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में से किसी एक का फाइनल खेलना लगभग पक्का नजर आ रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, सातवीं बार डक पर गिरा विकेट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल 2025-27

स्थानटीममैचजीतहारड्रॉडेडअंकजीत %
1ऑस्ट्रेलिया972008477.78%
2दक्षिण अफ्रीका431003675.00%
3न्यूजीलैंड641105272.22%
4बांग्लादेश531104066.67%
5भारत1054106453.33%
6श्रीलंका512202033.33%
7इंग्लैंड14581145029.76%
8वेस्टइंडीज1228223020.83%
9पाकिस्तान725081619.05%

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 103 रनों से हारा पाकिस्तान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola