ऑस्ट्रेलिया की एक और जीत से कितनी बदली WTC Points Table? जानिए कहां पहुंची टीम इंडिया

WTC Latest Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरा टेस्ट मैच जीतने के साथ ही डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में अपनी पोजीशन को और मजबूत कर लिया है. एक और हार से इंग्लैंड का भारी नुकसान हुआ है. इंग्लिश टीम टेबल में अब सिर्फ बांग्लादेश और वेस्टइंडीज से ऊपर है.

WTC latest Points Table after AUS vs ENG 3rd Test)

WTC latest Points Table after AUS vs ENG 3rd Test

WTC Latest Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज को अपने नाम कर लिया है. एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.

विज्ञापन

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने चौथी पारी में जोर तो बहुत लगाया, लेकिन वह टीम को हार को नहीं टाल सके. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में भी कंगारू टीम को लगातार तीसरी जीत का फायदा पहुंचा है. वहीं, एक और हार से इंग्लैंड का जबरदस्त नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम

डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया ने नंबर एक की कुर्सी पर अपनी पोजीशन को और मजबूत कर लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में लगातार तीसरी जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर वन पोजीशन पर कब्जा बरकरार है. कंगारू टीम का जीत प्रतिशत 100 का है.

75 पर्सेंट के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर काबिज है, जबकि न्यूजीलैंड 66.67 जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है. श्रीलंका चौथे नंबर पर है, तो पाकिस्तान पांचवीं पोजीशन पर कायम है. टीम इंडिया 48.15 पर्सेंट के साथ टेबल में छठे नंबर पर मौजूद है.

विज्ञापन

इंग्लैंड का हुआ नुकसान

लगातार तीसरा टेस्ट मैच हारने के बाद इंग्लैंड की स्थिति डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में बेहद खराब हो चली है. टीम का जीत प्रतिशत अब सिर्फ 27.08 का रह गया है और इंग्लिश टीम महज बांग्लादेश और वेस्टइंडीज से आगे है. इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की राह यहां से काफी मुश्किल हो चली है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम है. सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही एक बार फिर कंगारू टीम ने एशेज ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के पास अब 3-0 की अजेय बढ़त हो गई है. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 435 रनों का लक्ष्य रखा था. हालांकि, इसके जवाब में मेहमान टीम 352 रन बनाकर सिमट गई. दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क और नाथन लायन ने तीन-तीन विकेट अपनी झोली में डाले.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ