AUS vs ENG WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में धांसू प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 8 विकेट से धो डाला. गाबा के मैदान पर खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में इंग्लिश बल्लेबाजों की कंगारू बॉलर्स के आगे एक नहीं चली और दोनों ही पारियों में टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शर्मनाक रहा. बैटर्स के साथ-साथ टीम के गेंदबाजों ने भी नाक कटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में मिली जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा फेरबदल हुआ है. इंग्लैंड को हार के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ा है.
WTC प्वाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल
पर्थ के बाद गाबा टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने नंबर एक की पोजीशन पर अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया है. कंगारू टीम का जीत प्रतिशत 100 का है. दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका 75 पर्सेंट के साथ मौजूद है, तो तीसरी पोजीशन पर श्रीलंका का कब्जा है.
पाकिस्तान चौथे और टीम इंडिया पांचवें नंबर पर काबिज है.लगातार दो टेस्ट गंवाने के बाद टेबल में इंग्लैंड की हालत और भी खस्ता हो गई है. इंग्लिश टीम सातवें नंबर पर खिसक गई है. इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 30.95 पर पहुंच गया है. इंग्लैंड टेबल में अब सिर्फ बांग्लादेश और वेस्टइंडीज से ही ऊपर है.
ये भी पढ़ें: बदल गई IND vs SA टी-20 सीरीज की टाइमिंग! अब इतने बजे से खेले जाएंगे सभी मुकाबले
ऑस्ट्रेलिया ने ली 2-0 की बढ़त
टेस्ट के चौथे दिन बेन स्टोक्स और विल जैक्स ने अच्छी साझेदारी जमाई और एक समय पर लगा कि इंग्लैंड इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर ऑस्ट्रेलिया को लड़ाई लड़ने लायक टारगेट देने में सफल रहेगी. हालांकि, जैक्स के 41 रनों के स्कोर पर आउट होते ही मैच फिर से कंगारू टीम के पक्ष में आ गया. कप्तान बेन स्टोक्स भी 50 रन बनाकर नेसर का शिकार बने. इसके बाद देखते ही देखते पूरी इंग्लिश टीम 241 रनों पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया को मिला 65 रनों का टारगेट.
कंगारू टीम की शुरुआत दूसरी पारी में अच्छी नहीं हुई. ट्रेविस हेड 22 रन बनाकर चलते बने. वहीं, मार्नस लाबुशेन को गस एटकिंसन ने 3 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई. हालांकि, इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और जेक वेदराल्ड ने टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया. वेदराल्ड 17 और स्मिथ 9 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे.
संबंधित खबरें
नमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
4 mins agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
18 mins agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
52 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
56 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
1 hr agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
5 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines