WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। इंग्लैंड की धरती पर होने वाले इस मुकाबले पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। क्योंकि कंगारू और भारतीय टीम के कई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बल्लेबाज को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विराट को गिल पर पूरा भरोसा
विराट कोहली को टीम इंडिया के उभरते सितारें शुभमन गिल पर पूरा भरोसा है। गिल ने पिछले 12 महीनों में खेल के तीनों फॉर्मेट में शानदार रन बनाए हैं। 23 साल के खिलाड़ी के असाधारण प्रदर्शन में इस साल की शुरूआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ एकदिवसीय दोहरा शतक भी शामिल है।इसके अलावा गिल ने आईपीएल में भी तीन शतक बनाए की मदद से कुल 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता है।
उनमें गजब का कौशल हैंः कोहली
विराट कोहली ने कहा कि ‘युवा सलामी बल्लेबाज के पास उल्लेखनीय प्रतिभा और स्वभाव है जो उन्हें इस उम्र में खेल के उच्चतम स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अनुमति देता है। कोहली ने आईसीसी से कहा, वह (गिल) खेल के बारे में मुझसे काफी बातें करते हैं, सीखने के लिए बहुत उत्सुक रहते हैं और इस उम्र में उनमें गजब का कौशल है। उनके पास उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करने की अद्भुत क्षमता और स्वभाव है और वह आश्वस्त हैं और हमारे बीच वह रिश्ता है और हमारे पास सम्मान के आधार पर समझ है।’
15 टेस्ट मैचों में दो शतक अपने नाम करने के बावजूद शुभमन गिल अभी भी लाल गेंद से अपने कौशल का पूरी तरह से प्रदर्शन करने की प्रक्रिया में हैं। कोहली ने कहा ‘मैं उसे बढ़ने में मदद करने और वास्तव में अपनी क्षमता को समझने और अपने दम पर आगे बढ़ने में मदद देने के लिए उत्सुक हूं, ताकि वह लंबे समय तक खेल सके और लगातार प्रदर्शन कर सके जिससे भारतीय क्रिकेट को फायदा हो।’
वहीं राजा और राजकुमार के टैग को लेकर कोहली ने कहा कि ‘इस तरह की सभी चीजें जनता और दर्शकों के देखने के लिए बहुत अच्छी हैं, लेकिन मुझे लगता है कि किसी भी वरिष्ठ खिलाड़ी का काम युवाओं को बेहतर बनाने में मदद करना है और उन्हें वह अंतरदृष्टि देना है जो आपने अपने पूरे करियर में हासिल की है।’
ऐसा ही खेलना जारी रखें
कोहली ने कहा कि ‘जब तक कोई व्यक्ति उसकी तरह सीखने के लिए उत्सुक है, वह ठीक होने जा रहा है क्योंकि वह सीखना चाहता है कि उच्चतम स्तर पर इसे लंबे समय तक कैसे करना है और लगातार प्रदर्शन करना है। वह एक प्यारा बच्चा है और वह आश्चर्यजनक रूप से अच्छा खेल रहा है और मैं चाहता हूं कि वह इस टेस्ट मैच में भी ऐसा ही करना जारी रखे।’
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 mins agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 mins agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
56 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
1 hr agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines