नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। सोमवार को एक ओर केएल राहुल चोटिल हो गए तो वहीं स्टार गेंदबाज जयदेव उनादकट के भी चोटिल होने की खबर सामने आई है। आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को एक दिन पहले ही कंधे में चोट लगी।
उनादकट का हाथ फिसला और कंधे में चोट लग गई
आईपीएल प्रसारकों ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लखनऊ में मैच के दौरान एलएसजी के नेट प्रैक्टि्स का फुटेज दिखाते हुए इस खबर का खुलासा किया। वीडियो में दिखाया गया कि नेट्स पर अभ्यास करते समय उनादकट का हाथ फिसला और कंधे में चोट लग गई। टीम फिजियो ने उनादकट की तुरंत आइस पैक से मदद की, हालांकि एलएसजी ने अभी तक चोट पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
और पढ़िए – IPL 2023: कॉमेंट्री कर रहा ये दिग्गज बीच सीजन में RCB से जुड़ा, अब मैदान पर बरसाएगा चौके-छक्के
https://twitter.com/Nidhin_B_/status/1653043316609662978?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1653043316609662978%7Ctwgr%5Efb632cfd7bb847fc739c455d7a5f50613afe8414%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fbig-headache-rohit-sharma-rahul-dravid-wtc-final-as-star-india-pacer-jaydev-unadkat-suffers-shoulder-injury-ipl-2023-101682951612129.html
उमेश यादव भी चोट से जूझ रहे हैं
अगर उनादकट डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर हो जाते हैं, तो ये निश्चित रूप से भारत के लिए बड़ा झटका साबित होगा क्योंकि एक अन्य तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी चोट की चिंता है। वह कोलकाता नाइट राइडर्स के आखिरी मैच में चोट के कारण चूक गए थे। टीम इंडिया में शेष तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज हैं।
स्टेंडबाय सूची में दो पेसर शामिल
इस बीच एक रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारत की पांच सदस्यीय स्टैंड-बाय सूची में दो पेसर हैं, जिसमें नवदीप सैनी और मुकेश कुमार शामिल हैं और इसलिए उनमें से एक को स्लॉट दिया जा सकता है। यह दूसरी बार है जब भारत डब्ल्यूटीसी ट्रॉफी के लिए महामुकाबले में उतरेगा। टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण में भारत लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हार गया था। भारत का मुकाबला 7 जून से ऑस्ट्रेलिया से होगा।
और पढ़िए – Asia Cup 2023: पाकिस्तान का अड़ियल रवैया बरकरार, रद्द हो सकता है एशिया कप: रिपोर्ट
ये है भारत की WTC Final टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
2 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
3 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
3 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
4 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
4 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
5 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines