WTC Final: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वाड में अजिंक्य रहाणे को जगह मिली है। रहाणे की अचानक टीम इंडिया में वापसी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है, क्योंकि इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2023 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ आईपीएल नहीं रहाणे की वापसी के पीछे रणजी ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन भी बड़ी वजह है।
रहाणे की चयन के पीछे ये है बड़ी वजह
दरअसल, कई लोगों का मानना है कि रहाणे का चयन आईपीएल 2023 के फॉर्म के आधार पर किया गया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगा कि आईपीएल से पहले अजिंक्य रहाणे फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में भी उतरे थे। यहां उन्होंने रन बनाकर खुद को साबित भी किया था। मुंबई की कप्तानी करते हुए इस खिलाड़ी ने बल्ले से रनों की बारिश की थी। उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया था।
सुनील गावस्कर भी कर चुके हैं समर्थन
सुनील गावस्कर 1983 विश्वकप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे सुनील गावस्कर भी कह चुके हैं कि WTC फाइनल के लिए ‘भारतीय टीम के लिए यही एकमात्र बदलाव की जरूरत थी। उन्हें श्रेयस अय्यर के रिप्लेसमेंट की आवश्यकता थी। अजिंक्य रहाणे खुद को डब्ल्यूटीसी टीम में अपने मौजूदा आईपीएल फॉर्म के कारण नहीं जगह मिली है, उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी काफी अच्छी फॉर्म में थे, उन्होंने घरेलू सीजन में मुंबई के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।’
रणजी में रहाणे के आंकड़े
दरअसल, टीम इंडिया से ड्रॉप किए जाने के बाद अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 मैचों में 57.63 की औसत से 634 रन बनाये थे। इस दौरान इस सीनियर खिलाड़ी ने 2 शतक और 1 अर्धशतक बनाया था। इस फॉर्म के साथ उन्होंने खुद को साबित किया था। खास बात ये है कि रणजी में रहाणे का सर्वाधिक स्कोर 204 रन रहा था।
आईपीएल में कर रहे रनों की बारिश
रणजी के बाद अब अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2023 में गजब की बल्लेबाजी की है। वह इस सीजन के 5 मैचों में 52 से भी अधिक की औसत और 199.04 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 209 रन बना चुके हैं।
अजिंक्य रहाणे का टेस्ट क्रिकेट करियर
अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के लिए 82 टेस्ट खेले हैं। वह टेस्ट में लगभग 5 हजार रन भी बना चुके हैं। रहाणे ने टेस्ट में 12 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं। रहाणे के इंग्लैंड के टेस्ट के रिकॉर्ड को देखें, तो उन्होंने 15 टेस्ट की 29 पारियों में 26 की औसत से 729 रन बनाए हैं। इस दौरान 1 शतक और 5 अर्धशथक भी लगाए हैं। उनका 103 रन बेस्ट प्रदर्शन है। रहाणे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 39 शतक बना चुके हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
7 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
8 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
10 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
10 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
11 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
11 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines