WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टीम का ये दूसरा डब्ल्यूटीसी फाइनल है वहीं ऑस्ट्रेलिया पहली बार इसे खेल रही है। मैच शुरू होने में चार दिन का समय बचा है ऐसे में क्रिकेट फैंस के दिमाग में ये सवाल उठ रहा है कि अगर मैच ड्रॉ हो गया तो क्या होगा? इसी का जवाब हम आपको देने जा रहे हैं।
WTC Final 2023: क्या होगा अगर खिताबी मुकाबला हुआ ड्रॉ?
दरअसल, आईसीसी के नियम के मुताबिक अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ तो फिर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता माना जाएगा। यानि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विनर टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलियन टीम को भी माना जाएगा। इंग्लैंड के ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाएगा। ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है। इसके लिए एक रिजर्व डे भी रखा हुआ है ताकि नतीजा निकल सके।
WTC Final 2023 के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट।
WTC Final 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, डेविड वॉर्नर, उस्मान ख़्वाजा, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिश, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, टॉड मर्फ़ी, मिचेल स्टार्क।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
7 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines