हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WTC Final 2023: 'उम्मीद है कि अब मुझे फ्यूचर में ड्रॉप नहीं किया जाएगा', शतक ठोकने के बाद हेड ने क्यों दिया ये बयान, जानें

विज्ञापन
Travis Head

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल होने तक ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 156 गेंदों पर 146 रन बनाए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक के बाद ट्रेविस हेड ने अपनी पारी और टीम के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

ट्रेविस हेड ने कहा कि ‘सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं है। मेरे हाथ में है टीम के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करना और अपने खेल का लुत्फ उठाना। ये काफी बेहतरीन टीम है जिसके साथ खेलने में मजा आता है।’

उम्मीद है मुझे फ्यूचर में ड्रॉप नहीं किया जाएगा

ट्रेविस हेड ने आगे कहा कि ‘मैं हर एक टेस्ट मैच खेलना चाहूंगा, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। उम्मीद है इस पारी के बाद अब मुझे फ्यूचर में ज्यादा ड्रॉप नहीं किया जाएगा। हालांकि ऐसा संभव नहीं है तो मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है।

विज्ञापन

दरअसल, ट्रैविस हेड को भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। वो जबरदस्त फॉर्म में थे, लेकिन इसके बावजूद नागपुर टेस्ट मैच में उन्हें नहीं खिलाया गया था।

मैच का हाल

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की बात करें तो में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शरुआत की है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 3 विकेट पर 327 रन बना दिए। ट्रैविस हेड ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। वह 146 रनों के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola