WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाने वाला है। खिताबी मुकाबले से पहले कई एक्सपर्ट्स द्वारा भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर भविष्यवाणी की जा रही है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी टॉम मूडी ने भी अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में स्पिनर्स की जगह तेज़ गेंदबाज़ों को तरजीह दी है।
ये खिलाड़ी संभालेंगे टॉप ऑर्डर
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर बात करते हुए अपनी इस टीम की चुनाव किया। उन्होंने इसमें पारी की शुरुआत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल को चुना है। वहीं तीसरे नंबर पर पुजारा को जगह दी है। इसके अलावा चौथे स्थान पर भज्जी ने विराट कोहली का चयन किया है जो कि इन दिनों बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। वहीं पांचवे नंबर के लिए उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का चयन किया है।
केएस भरत पर जताया भरोसा
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के विकेटकीपर के तौर पर जहां एक्सपर्ट्स द्वारा ईशान किशन का चयन किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर टॉम मूडी ने केएस भरत पर भरोसा जताया है। भरत ने इसी साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी विकेटकीपिंग की थी।
रविचंद्रन अश्विन को नहीं दी जगह
टॉम मूडी ने अपनी टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के सबसे सफल गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को शामिल नहीं किया है। उन्होंने स्पिनर के तौर पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को जगह दी है जो कि बल्ले से भी अच्छे रन बनाते हैं। इसके अलावा टॉम मूडी ने अपनी इस टीम में चार तेज़ गेंदबाज़ों का चुनाव किया। इसमें उन्होंने मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के साथ उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर को चुना।
Tom Moody playing 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
7 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines