नई दिल्ली: आईपीएल खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी इंग्लैंड में 7 जून से होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ते नजर आएंगे। भारतीय टीम पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुकी है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी तैयारियों में जी-जान लगा दी है। भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान 14 विकेट चटकाने वाले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर टॉड मर्फी इन दिनों कैरम बॉल डालने की प्रैक्टि्स में जुटे हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले उन्होंने इसके बारे में खुलासा किया।
अश्विन की तरह इसे करने में अभी काफी दूर
मर्फी का कहना है कि वह आर अश्विन की ‘कैरम बॉल’ को अपने प्रदर्शनों की सूची में शामिल करना चाहते हैं। मर्फी ने कहा- मैं अभी भी उस पर काम कर रहा हूं, लेकिन रवि अश्विन की तरह इसे करने में अभी काफी दूर हूं। हालांकि यह एक तरह से सरल है, लेकिन फिर भी बहुत मुश्किल है। मर्फी ने आगे कहा- यह केवल कॉन्फिडेंस के बारे में है कि इसे आप कैसे एग्जीक्यूट कर सकते हैं। यदि आपके पास एक ऐसी डिलीवरी है जो दूसरी तरफ जाती है तो बल्लेबाजों के लिए चुनौतियां पेश करेगी।
वीडियो तकनीक का उपयोग
उन्होंने कहा- “आप हमेशा चीजों को अपने किटबैग में शामिल करने के तरीकों की तलाश में रहते हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके फंडामेंटल्स वास्तव में अच्छे हैं। आपकी स्टॉक बॉल उतनी ही अच्छी स्थिति में हो, जितनी आप कर सकते हैं।” मर्फी कैरम-बॉल की कला को अपनाने के लिए वीडियो तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। वह अपनी रिलीज को ध्यान से देख रहे हैं। मर्फी ने कहा- मैं उसके हाथ और कलाई की स्थिति को करीब से देखने में दिलचस्पी रखता था, मैं देख रहा हूं कि हर गेंद कैसे बाहर आ रही है और क्या यह अलग तरह से व्यवहार कर रही है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
4 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
4 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
5 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
6 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
6 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
7 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
7 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
8 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines