WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से इंग्लैंड के ओवर में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले दोनों टीमें इंग्लैंड पहुंच गई हैं और तैयारी भी शुरू कर दी है। WTC फाइनल से पहले पूर्व क्रिकेटरों समेत क्रिकेट जगत द्वारा बयानबाजी का दौर जारी है। और इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और ओपनर बल्लेबाज आरोन फिंच ने दोनों टीमों को जीत का मंत्र बताया है।
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ निभाएंगे अहम भूमिका
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में सभी की निगाहें दुनिया के दो सबसे महान क्रिकेटर्स स्टीव स्मिथ और विराट कोहली पर टिकी होगी। ये दोनों हर फॉर्मेंट में रन बनाते हैं और चेज के लिए जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिंच को लगता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की जीत की दिशा WTC फाइनल में विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के विकेट से तय हो सकती है। उनके मुताबिक ये दोनों ही जीत की चाबी है।
WTC फाइनल से पहले आरोन फिंच ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- विराट कोहली और स्टीव स्मिथ नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे, इसलिए जीत की चाबी है कि दोनों टीमों द्वारा उन्हें जल्दी आउट किया जाए। नई गेंद से उनका सामना करवाने के लिए शुरूआती विकेट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
दोनों टीमों के बीच दिखेगी कांटे की टक्कर- फिंच
ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन खिलाड़ी फिंच के मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही मजबूत टीमें है और इसीलिए मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। उन्होंने ये भी कहा कि पिछली तीन सीरीज में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है और ये बात दोनों टीमों के जहन में जरूर होगी। इसका ध्यान रखना जरूरी है।
WTC Final 2023 के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट।
WTC Final 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, डेविड वॉर्नर, उस्मान ख़्वाजा, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिश, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, टॉड मर्फ़ी, मिचेल स्टार्क।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
52 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
59 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines