नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले को लेकर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें कमर कस चुकी हैं। 7 जून से ओवल में होने वाले इस महा-मुकाबले में ड्यूक बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा। दरअसल, ड्यूक बॉल की सिलाई भारत में बनने वाली SG गेंद से अलग होती है। हालांकि ये एजी की तुलना में थोड़ी पतली होती है। इससे बॉलर्स को अच्छी ग्रिप और स्विंग मिलती है। इसी गेंद को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के दो गेंदबाजों पर भरोसा जताया है।
शमी और सिराज क्वालिटी सीम गेंदबाज
हालांकि, स्मिथ ने भारत को कड़ी चेतावनी देते हुए दावा किया है कि WTC फाइनल्स में ऑस्ट्रेलिया भारत को हरा सकता है, लेकिन पूर्व कप्तान ने भारत के तेज गेंदबाजों की तारीफ की। स्मिथ ने मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की तारीफ कर दावा किया कि इन गेंदबाजों को ड्यूक बॉल सूट करेगी। स्मिथ ने कहा- भारत के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है। उन्हें एक अच्छा मिश्रण मिला है। शमी और सिराज क्वालिटी सीम गेंदबाज हैं, ड्यूक बॉल उन्हें सूट करेगी। भारत के पास अच्छा बॉलिंग अटैक है, जो ऑस्ट्रेलिया के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।
प्लेइंग इलेवन में 3 तेज गेंदबाजों को चुनने की संभावना
इंग्लैंड की परिस्थितियों में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में 3 तेज गेंदबाजों को चुनने की संभावना है। शमी और सिराज लगभग तय हैं, जबकि शार्दुल ठाकुर तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में चुने जा सकते हैं। यह देखा जाना बाकी है कि क्या भारत एक और तेज गेंदबाज का चयन करता है या एक स्पिनर पर भरोसा जताएगा। इससे अश्विन और उमेश के बीच चयन करने में समस्या पैदा हो सकती है। स्मिथ ने कहा- हां हम भारत को हरा सकते हैं। इस डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए यह एक अच्छी तैयारी रही है।
भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, ईशान किशन, चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और उमेश यादव।
रिजर्व खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
13 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines