हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WTC Final 2023: 'साइलेंस...', करारी हार के बाद विराट कोहली की इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल

विज्ञापन
WTC Final 2023 IND vs AUS Virat Kohli

नई दिल्ली: भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम और भारतीय क्रिकेट के फैंस निराश हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ड्रेसिंग रूम में हर कोई निराश होगा, मुझे टीम का माहौल बेहतर रखने की जरूरत है। पांचवें दिन 209 रनों से करारी हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली की इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा का विषय बन गई है।

मौन महान शक्ति का स्रोत है

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चीन के प्रसिद्ध दार्शनिक लाओ-सू का कोट शेयर कर लिखा- मौन (साइलेंस) महान शक्ति का स्रोत है। जाहिर है इस बड़े मुकाबले में हार के बाद कोहली खुद को शांत रखने की कोशिश कर रहे हैं।

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1667901814430396416

विज्ञापन

बड़े मुकाबलों में एक बार फिर फ्लॉप रही टीम इंडिया

बहरहाल, बड़े मुकाबलों में टीम इंडिया एक बार फिर फ्लॉप रही। टीम का प्रदर्शन लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। WTC फाइनल में भारतीय टीम 444 रनों के टार्गेट का पीछा करते हुए ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। कई खिलाड़ी खराब शॉट खेलकर आउट हुए। जिनमें से एक विराट कोहली भी थे। उन्होंने ऑफ स्टंप से बाहर जा रही गेंद को खेलने के प्रयास में स्लिप में कैच थमा दिया। पहली पारी में कोहली 31 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 49 रन बनाए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola