Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से इंग्लैंड के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का खिताबी मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने ओवल में तैयारी शुरू कर दी है। मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी तैयारी के बारे में खुलकर बात की। रोहित ने बताया कि इस मैच में जीत के लिए टीम इंडिया का सिर्फ एक ही प्लान है। कड़ी मेहनत करना और गेंदबाजों पर सही समय पर अटैक करना।
आईसीसी के एक कार्यक्रम ‘आफ्टरनून विद टेस्ट लीजेंड्स’ में चर्चा करते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड की पिचों को लेकर जमकर बात दी। उन्होंने इसे बल्लेबाजी के लिए कठिन बताया और अन्य खिलाड़ियों को भी इन पर खेलने के तरीके का जिक्र किया।रोहित ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि आमतौर पर बल्लेबाज के लिये इंग्लैंड में काफी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां होती हैं। जब तक आप चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहते हो, तब तक आपको सफलता मिलती है।’
उन्होंने आगे अपने अनुभवों के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि – ‘2021 में मुझे एक चीज महसूस हुई कि आप कभी भी क्रीज पर जमते नहीं हो और फिर मौसम बदलता रहता है। आपको लंबे समय तक ध्यान लगाये रखना होता है और फिर आपको पता चल जाता है कि अब गेंदबाजों को धुनने का समय आ गया है। सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि आपको क्रीज पर जाकर समझना होता है कि आपकी मजबूती क्या है।’
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तान रहे रोहित शर्मा ने इस इंटरव्यू में आईपीएल के तुरंत बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने के सवाल पर भी शानदार जवाब दिया। उन्होंने इस बात को कबूल किया कि फॉर्मेंट बदलने से टीम को परेशानी हो सकती है। रोहित ने कहा कि ‘प्रारूप बदलना निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण है। आप कई प्रारूपों में खेलते हो। मानसिक रूप से आपको बदलने के अनुकूलित होना चाहिए और अपनी तकनीक में फेरबदल करना चाहिए। आपको मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।’
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।