WTC FInal 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) शुरु हुआ है। इस मुकाबले में पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने जिस तरह की ताबड़तोड़ पारी खेली उसे लेकर काफी चर्चा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने ट्रैविस हेड की जमकर तारीफ की और इस युवा खिलाड़ी की तुलना विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज रहे एडम गिलक्रिस्ट के साथ की है।
ट्रेविस हेड की तारीफ में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने बड़ी बात कही। उन्होंने इस युवा खिलाड़ी की तुलना दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से की है। पहले दिन के खेल के बाद आईसीसी से बातचीत में रिकी पोंटिंग ने कहा ‘ट्रैविस हेड शायद एडम गिलक्रिस्ट जैसे हैं। यहां तक कि इस वक्त जितनी तेजी से ट्रैविस हेड रन बना रहे हैं, उतना तेजी से तो एडम गिलक्रिस्ट भी नहीं बनाते थे।’
पोंटिंग ने बताया बॉलर को कैसे दवाब में लाते हैं हेड
ट्रेविस हेड ने कहा कि ‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक के सफर में ट्रेविस हेड का स्ट्राइक रेट 81 का रहा और 500 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पूरी दुनिया में ये सबसे ज्यादा है। हर एक मैच के साथ उनका कॉन्फिडेंस बढ़ रहा है और उसके साथ ही स्ट्राइक रेट भी बढ़ रहा है। वो अपनी पारी में शुरू से ही बाउंड्री लगाना शुरू कर देते हैं। इससे गेंदबाजों पर काफी दबाव आ जाता है।’
आपको बता दें कि गिलक्रिस्ट का अपने टेस्ट करियर में स्ट्राइक रेट 81.95 का था और ट्रैविस हेड भी उसी तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं।
मैच का हाल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 327 रन बना लिए हैं। पहले दिन के तीनों सत्र में अपना दबदबा बनाया और अंतिम सेशन में बिना विकेट खोये 157 रन जोड़े। ट्रैविस हेड ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। वह 156 गेंदों पर 146 और स्टीव स्मिथ 95 रन बनाकर नाबाद हैं।
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
13 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
35 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
54 mins agoLIVE: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, सस्ते में पवेलियन लौटे अभिषेक शर्मा
57 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines