WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से इंग्लैंड के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी-अपनी टीम के लिए टी20 क्रिकेट खेल रहे थे। ऐसे में कई एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे खिलाड़ियों को मुश्किल होगी और टेस्ट में ढलने में समय लगेगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन की इससे सोच विपरित है।
क्या WTC Final से पहले आईपीएल खेलने से होगा नुकसान?
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन को लगता है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले आईपीएल खेलने में कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि आईपीएल में क्रिकेट का स्तर उच्च है और इसलिए यह ज्यादा मायने नहीं रखता है कि खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट खेलते हैं या आईपीएल।
टेलीग्राफ को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि “किसी भी देश की तैयारी पर अधिक ध्यान न दें। मुझे नहीं लगता कि काउंटी क्रिकेट खेलने के बजाय आईपीएल क्रिकेट खेलने में कोई बड़ी कमी है। आईपीएल स्तर पर उच्च प्रदर्शन में स्तर इतना चरम है।’
आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों को होगा फायदा- हेडन
दो बार के विश्व कप विजेता ने आगे कहा कि आईपीएल से बाहर आने वाले लोगों को बड़े फाइनल में जाने का थोड़ा फायदा होगा। उन्होंने इसे लेकर कहा कि “इसमें कोई दिमाग नहीं है कि वह यहां खेल रहा है या वह वास्तव में काउंटी क्रिकेट में खेल रहा है या कहीं और। वह खेल के उच्चतम स्तर से अवगत है और अगर कुछ भी है, तो मुझे लगता है कि उन लोगों के लिए थोड़ा फायदा हो सकता है जो आईपीएल में खेल रहे हैं।”
भारत दूसरी बार खेलेगी खिताबी मुकाबला
बता दें कि भारतीय टीम का ये दूसरा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल है। टीम ने इससे पहले 2021 में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ इसे खेला था। इसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। टीम इस बार जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी।
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
19 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines