नई दिल्ली: इंग्लैंड के द ओवल में 7 जून से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर तैयारियां जारी हैं। हालांकि भारतीय टीम के सामने दुविधा बनी हुई है कि ईशान किशन को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी जाए या फिर केएस भरत पर भरोसा जताया जाए। इस बीच भरत ने एमएस धोनी से मिली खास सलाह को लेकर खुलासा किया है।
धोनी ने समय निकालकर की बात
केएस भरत आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में इंग्लैंड की परिस्थितियों में अपना पहला टेस्ट खेल सकते हैं। भारतीय विकेटकीपर ने आईसीसी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भारतीय दिग्गज एमएस धोनी से कुछ सुझाव मिले। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से समय निकालकर धोनी ने भरत के साथ महामुकाबले को लेकर बात की। भरत ने ओवल में संजना गणेशन के साथ इंटरव्यू में कहा- हाल ही में आईपीएल के दौरान मैंने धोनी के साथ बात की थी। उन्होंने इंग्लैंड में कीपिंग के अपने अनुभवों के बारे में बात की और साथ ही बताया कि किसी भी विकेटकीपर के लिए सबसे अच्छा क्या होगा। यह एक बहुत अच्छी बातचीत थी और इससे बहुत सारी जानकारियां मिलीं।
कीपिंग एक थैंकलेस जॉब है
भरत ने कहा- धोनी से सलाह मिलना बड़ी बात थी। यह जागरूकता का खेल है। इसके सबसे अच्छे उदाहरण एमएस धोनी हैं, जो अवेयरनैस के मामले में बेहतरीन हैं। कीपर बनने के लिए आपको इरादे और जुनून की जरूरत होती है, क्योंकि कीपिंग एक थैंकलेस जॉब है। आप एक टेस्ट के दिन में 90 ओवर रखते हैं और गेंद दर गेंद ध्यान केंद्रित करना होता है, इसलिए आपको चुनौतियों को स्वीकार करना होगा और इसे गले लगाना होगा। टीम में योगदान देने के लिए पैशनेट होना होगा। 29 साल के भरत ने सिर्फ चार टेस्ट खेले हैं। इस साल की शुरुआत में उन्हें भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल किया गया था।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
59 mins agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
1 hr agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
3 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
5 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines