WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज मिचेल स्टार्क पूरी तरह से फिट हैं और भारत के खिलाफ गेंदबाजी की धार दिखाने को तैयार हैं। उनकी नेट प्रेक्टिस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपनी ही टीम के बल्लेबाज का स्टंप उखाड़ते नजर आ रहे हैं।
स्टार्क ने लाबुशेन को किया क्लीन बोल्ड
दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबले से पहले कई वीडियोज हर तरफ वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नेट्स में मार्नस लाबुशेन बैटिंग कर रहे होते हैं और स्टार्क उनको गेंदबाज़ी करते हैं। स्टार शानदार सा रनरअप लेकर आते हैं और अपनी खूबसूरत यॉर्कर से तीनों स्टंप उखाड़ देते हैं। नेट्स में आउट होने के बाद मार्नस लाबुशेन पूरी तरह हैरान रहे जाते हैं। आईसीसी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो हर तरफ वायरल है।
मिचेल स्टार्क का भारत के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड
बाएं हाथ के गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपनी गति और स्विंग से भारतीय बल्लेबाजों को सालों से परेशान करते आए हैं। उनका रिकॉर्ड भारत के खिलाफ हर फॉर्मेंट में बेहतरीन है। उन्होंने अब तक टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में 31 पारियों में गेंदबाज़ी की है, जिसमें 38.7 की औसत से 44 विकेट चटकाए हैं। इसी साल फरवरी-मार्च में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में स्टार्क ने मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे।
WTC Final 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, डेविड वॉर्नर, उस्मान ख़्वाजा, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिश, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, टॉड मर्फ़ी, मिचेल स्टार्क।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
25 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
53 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines