WTC Final 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के ठीक बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है।इस मुकाबले को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी माइक हसी ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के वो कौन से 2 खिलाड़ी हैं, जिनकी बल्लेबाजी अहम होगी।
माइक हसी ने लिए इन 2 खिलाड़ियों के नाम
माइक हसी ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा से भारतीय टीम को काफी उम्मीदें होंगी। आईसीसी से बातचीत करते हुए उन्होंने आगे कहा कि “पुराने वाले विराट कोहली को देखना काफी मुश्किल है, लेकिन अब वह (कोहली) दोबारा अपने शानदार फॉर्म में वापस आ रहे हैं, तो भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी में वह और रोहित शर्मा दोनों काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।’
कैसा है रोहित-कोहली का फॉर्म
विराट कोहली पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म में हैं। वह आईपीएल 2023 में 2 शतक के साथ 14 मैचों में 639 रन बना चुके हैं। इससे पहले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ते हुए 186 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। हालांकि आईपीएल के इस सीजन में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नागपुर टेस्ट में उन्होंने 120 रनों की शतकीय पारी खेली थी।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
स्डैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मुकेश कुमार
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
1 hr agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
1 hr agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
2 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
2 hrs ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 hrs agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
3 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
3 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
4 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
4 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines