WTC Final 2023: 'द ओवल' से खास कनेक्शन, जानिए कौन हैं माइकल नेसर, जिन्होंने जोश हेजलवुड को किया रिप्लेस

WTC Final 2023 Michael Neser Josh Hazlewood

WTC Final 2023 Michael Neser Josh Hazlewood

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले से पहले बड़ा झटका लग गया है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अहम मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह 33 साल के बॉलिंग ऑलराउंडर माइकल नेसर को स्क्वाड में शामिल किया गया है। आइए जानते हैं माइकल नेसर कौन हैं…

विज्ञापन

शानदार ऑलराउंडर हैं माइकल नेसर 

नेसर के पास अच्छा पेस और गेंद को मूव कराने की क्षमता है। वह निचले क्रम में शानदार बल्लेबाज भी हैं। फर्स्ट क्लास में उनके बल्ले से 3 हजार से ज्यादा रन निकले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर 2021 में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि अब तक उन्होंने सिर्फ 2 टेस्ट ही खेले हैं। जिसमें उन्होंने 7 विकेट चटकाए हैं। जबकि दो वनडे मैचों में उनके नाम 2 विकेट दर्ज हैं। 96 फर्स्ट क्लास मैचों में 347, लिस्ट ए के 63 मैचों में 80 और टी-20 के 105 मैचों में वे 118 विकेट चटका चुके हैं।

विज्ञापन

10 साल की उम्र में गोल्ड कोस्ट चले गए थे

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे माइकल नेसर 10 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलियाई शहर गोल्ड कोस्ट चले गए थे। उनका टैलेंट 2008-09 में क्वींसलैंड की अंडर -19 टीम में सामने आया। नेसर 2013-14 में बीबीएल में 10 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्हें अगस्त 2014 में चार दिवसीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए टीम में बुलाया गया था। उन्होंने भारत और दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 2016 ऑस्ट्रेलिया ए श्रृंखला में भी जगह बनाई थी। नेसर ने क्वींसलैंड के लिए 2017-18 शेफील्ड शील्ड खिताब और स्ट्राइकर्स के लिए बीबीएल खिताब में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन

द ओवल में किया था वनडे डेब्यू 

हालांकि शानदार प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने उन पर ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि उन्हें डेब्यू करने में इतना समय लग गया। नेसर को इंग्लैंड के 2018 एकदिवसीय दौरे के दौरान डेब्यू का मौका मिला। खास बात यह है कि 5 मैचों की श्रृंखला के 2 मैच खेलते हुए ‘द ओवल’ में उन्होंने डेब्यू किया। संयोग से डब्ल्यूटीसी फाइनल का वेन्यू द ओवल ही है। वह भारत के ऑस्ट्रेलिया ए दौरे पर भी गए। जहां दो मैचों में उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन किया, जिसके कारण पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात के दो टेस्ट मैचों के दौरे के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया की नई-नवेली टेस्ट टीम को बुलाया गया। हालांकि वह नहीं खेले, लेकिन क्वींसलैंड के लिए शील्ड सीजन के लिए लौट गए। इस दौरान उन्होंने नंबर 7 पर पांच अर्द्धशतक के साथ 43.72 की औसत से 481 रन बनाए और 33 विकेट लिए। इसमें वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करियर के सर्वश्रेष्ठ 15 रन देकर 5 विकेट शामिल थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ