WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया बैकफुट पर दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं और मुकाबले में 296 रनों की लीड ले ली है। अभी दो दिन का खेल बाकी है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने भारत के मुकाबला जीतने की संभावना पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
450 रनों का टारगेट भी चेज हो सकता है
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में तीसरे दिन के खेल के बाद शार्दुल ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने इस मुकाबले में टीम इंडिया के रन चेज को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट काफी मजेदार गेम है। आप कभी ये नहीं कह सकते हैं कि कौन सा टोटल सही है, खासकर वो भी जब आईसीसी का फाइनल हो। एक अच्छी पार्टनरशिप और आप 450 या उससे ज्यादा का टार्गेट भी हासिल कर सकते हैं।
हमें वापसी की पूरी उम्मीद
शार्दूल ठाकुर ने आगे कहा कि ‘हमने देखा था कि पिछले साल इंग्लैंड ने यहां पर लगभग 400 रन चेज कर दिए थे और उन्होंने ज्यादा विकेट भी नहीं गंवाए थे। इसलिए ये हमारे लिए एक पॉजिटिव साइन है। अभी कोई भविष्यववाणी करना जल्दबाजी होगी। हमने कई बार देखा है कि टेस्ट क्रिकेट में एक घंटे में भी मैच चेंज हो जाता है। इसलिए हमें वापसी की पूरी उम्मीद है।’
मैच का पूरा हाल
लंदन के ओवल में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत 296 रन पर आलआउट हो गई। अब ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में बैटिंग कर रही है, कंगारू टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 123 रन बनाकर 4 विकेट खो दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में 296 रनों की लीड ले रखी है।
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
17 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines