नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ एक बार फिर भारतीय टीम का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। टीम ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी ट्रॉफी (चैंपियंस ट्रॉफी) जीती थी, इसके बाद से ही हाथ खाली थे। रविवार को टेस्ट के पांचवें दिन टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का एक मौका था, लेकिन फैंस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी।
शुभमन गिल के कैच पर विवाद
इस महा-मुकाबले में एक विवाद भी सामने आया। दूसरी पारी में कैमरून ग्रीन की ओर से लिया गया शुभमन गिल का कैच विवादों में रहा। दरअसल, जब ग्रीन ने कैच लिया तो बॉल ग्राउंड से टच होती दिखाई दी, लेकिन थर्ड अंपायर ने इसे आउट करार दे दिया। इस कैच पर कई दिग्गजों ने सवाल उठाए। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा से इस कैच के बारे में सवाल पूछा गया।
https://twitter.com/iRuturajGaikwad/status/1667598305319329794
आईपीएल में 10 कैमरा एंगल होते हैं, इसमें क्यों नहीं हुआ
गिल के कैच पर रोहित ने कहा- मैं इससे थोड़ा निराश था। अंपायर के तौर पर आपको हर फील्ड की जानकारी होनी चाहिए। ऐसे बड़े मुकाबलों में आपको किसी भी निर्णय तक पहुंचने से पहले 100 परसेंट पक्का होना चाहिए। रोहित ने इसके बाद आईपीएल का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा- ऐसे मामलों में हर कैमरा एंगल शो होना चाहिए। आईपीएल में 10 एंगल होते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि इसमें ऐसा क्यों नहीं हुआ। रोहित ने आगे कहा- इस कैच के मामले में अल्ट्रामोशन या जूम क्यों नहीं हुआ, मेरी समझ से परे है।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
6 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
7 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
40 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines