WTC Final 2023: 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस बड़े फाइनल को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि ‘इस मुकाबले में टीम इंडिया के विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा की अपनी टीम के लिए भूमिका अहम रहने वाली है। ऑस्ट्रेलिया टीम भी इन्हीं दो खिलाड़ियों के बारे में बात कर रही होगी।’
पोंटिंग ने पुजारा को लेकर कही ये बात
रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू से कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम बिना किसी शक के विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बारे में बात कर रही होगी। पुजारा अपनी टीम के लिए काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर चुके हैं। संभावना है कि ओवल की ये पिच भी ऑस्ट्रेलिया जैसी ही होगी। कंगारू टीम को पता है कि पुजारा को जल्द से जल्द आउट करना होगा।ट’
रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को लेकर कही ये बात
रिकी पोंटिंग ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ‘पुजारा के अलावा ऑस्ट्रेलिया को ये भी पता है कि पिछले कुछ हफ्ते से विराट कोहली अपने बेस्ट फॉर्म में आ गए हैं, भले ही वो टी20 क्रिकेट क्यों ना हो। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें इस तरह की फीलिंग आ रही है कि जैसे वो अपने पुराने लय में आ गए हैं और ऑस्ट्रेलिया के लिए ये एक बड़ी चेतावनी है।’
दोनों दिग्गज शानदार फार्म में हैं
दरअसल, टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा की ने हाल में काउंटी क्रिकेट में ससेक्स के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। चार मैचों में उन्होंने तीन शतक जड़ दिए थे। खास बात ये है कि पुजारा का इंग्लैंड में इंटरनेशनल रिकॉर्ड भी शानदार है। उन्होंने 15 टेस्ट में एक शतक और पांच अर्धशतक सहित 829 रन बनाए हैं। उधर विराट कोहली शानदार फार्म में हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है
इंडिया स्क्वाड: रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (wk), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव , जयदेव उनादकट
रिजर्व प्लेयर, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
55 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines