WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाने वाला है। इसके लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच गए हैं। विश्व की टॉप टीमों के बीच जब भी टेस्ट क्रिकेट का मुकबला होता है तो सभी की निगाहें रविचंद्रन अश्विन की ओर रहती हैं। अश्विन के आंकड़े कंगारुओं के खिलाफ इतने बेहतरीन हैं कि विपक्षी टीम के बल्लेबाज भी उनसे खौंफ खाते हैं।
अश्विन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड
रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन ने 22 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 28.36 की औसत से 114 विकेट लिए हैं।उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/103 का रहा है। उन्होंने 7 बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिया है। उन्होंने 62.8 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की है। उन्होंने 256 ओवर मेडन भी डाले है। अश्विन हर 63वीं बॉल पर विकेट झटकते हैं।
अश्विन का अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट रिकॉर्ड
रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक 92 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 23.93 की औसत से 474 विकेट झटके हैं। अश्विन गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी दमखम दिखा चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 3129 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 में लिए थे 25 विकेट
बता दें कि आखिरी बार भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमोें की भिड़ंत इसी साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान हुई थी। इसमें रविचंद्रन अश्विन ने 25 विकेट झटके थे। वे इस सीरीज के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। अश्विन के लिए ऑस्ट्रेलिया ने तैयारी की थी लेकिन वह कुछ काम नहीं आई थी।
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
15 mins agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
22 mins agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
3 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
5 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
6 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
13 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
13 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines