हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WTC Final 2023: केएस भरत ने लपका शानदार कैच, देखते रह गए डेविड वॉर्नर, देखें वीडियो

विज्ञापन
WTC Final 2023 IND vs AUS KS Bharat

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से इंग्लैंड के द ओवल में शुरू हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में रोमांच का नजारा सामने आया। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद विकेटकीपर की पहेली को सुलझाते हुए ईशान किशन की बजाय केएस भरत पर भरोसा जताया। वहीं भरत ने भी कप्तान के इस भरोसे पर खरा उतरते हुए शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया। भरत ने विकेट के पीछे शानदार कैच लपक कर क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया।

और पढ़िए – रोहित के बाद क्या शुभमन गिल होंगे टीम इंडिया के कप्तान? पूर्व सलेक्टर ने दिया कट टू कट जवाब

भरत ने डाइव मारकर लपका बेहतरीन कैच 

ये नजारा 22वें ओवर में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर 59 गेंदों में 8 चौके ठोक 43 रन बनाकर खेल रहे थे। अराउंड द विकेट गेंदबाजी करने आए शार्दुल ने इस ओवर की चौथी गेंद को लेग स्टंप के बाहर रखा, जिस पर वॉर्नर ने कट लगाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल बाहरी किनारा लेते हुए विकेट के पीछे उड़ गई। बॉल को अपनी ओर आते देख भरत ने दाएं हाथ पर डाइव लगाई और बेहतरीन कैच लपककर वॉर्नर को रवाना कर दिया। ये शानदार कैच देख वॉर्नर खुद भी दंग रह गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/Trend_VKohli/status/1666409216607928322

और पढ़िए – इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान, ये 2 प्लेयर करेंगी डेब्यू

विज्ञापन

टीम इंडिया ने लंच तक चटकाए 2 विकेट 

मैच की बात करें तो लंच के समय तक भारत को दो विकेट मिल चुके हैं। पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को डक पर आउट कर दिलाई। वहीं दूसरे विकेट के तौर पर शार्दुल ठाकुर ने डेविड वॉर्नर का विकेट चटकाया। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 73 रन बनाए। फिलहाल मोहम्मद शमी और उमेश यादव को एक भी सफलता नहीं मिली है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola