नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के द ओवल में टीम इंडिया को शिकस्त देकर ऑस्ट्रेलिया पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने सभी फॉर्मेट में आईसीसी की ट्रॉफियां अपने नाम की हैं। रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने ये ऐतिहासिक कारनामा किया। वह 9 आईसीसी ट्रॉफी जीतकर दुनिया की सबसे सफल टीम बनी। अब तक कोई भी टीम हर फॉर्मेट में आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी।
ये हैं ऑस्ट्रेलिया के खिताब
ऑस्ट्रेलिया ने 1987 वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इसका आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने 1999 और 2003 का वनडे वर्ल्ड कप जीतकर बैक टू बैक खिताब हासिल किए। इस समय ऑस्ट्रेलिया अनबीटेबल हो गई थी। फिर 2006 चैंपियंस ट्रॉफी, 2007 वनडे वर्ल्ड कप, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी, 2015 वनडे वर्ल्ड कप और टी-20 वर्ल्ड कप 2021 जीतकर इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर रही। रविवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया की नंबर-1 टीम बनने का कारनामा कर दिखाया। अब ऑस्ट्रेलिया के पास कुल 9 आईसीसी ट्रॉफी हो गई हैं, जो क्रिकेट के वनडे, टी-20 और टेस्ट हर फॉर्मेट में हासिल है। इसमें 5 वनडे वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी, 1 टी-20 वर्ल्ड कप और 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शामिल हैं।
australia icc trophy
रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग सबसे सफल कप्तान रहे। उन्होंने चार आईसीसी ट्रॉफियां जीतीं। जबकि एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ, माइकल क्लार्क, एरोन फिंच और पैट कमिंस के नाम एक-एक आईसीसी ट्रॉफी दर्ज हो गई हैं।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
6 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
7 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
40 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines