WTC Final 2023: 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला होना है। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम से एक क्रिकेट का एक दिग्गज जुड़ा है। जिनका नाम एंडी फ्लॉवर है। एंडी फ्लॉवर (Andy Flower) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए कंसल्टेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जॉइन किया है।
ऑस्ट्रेलिया टीम को मिल सकता है ये फायदा
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और अपने जमाने के धाकड़ बल्लेबाज एंडी फ्लॉवर इससे पहले इंग्लैंड के हेड कोच रह चुके हैं। चूकि फाइनल मुकाबला ओवल में खेला जाना है। ऐसे में फ्लॉवर वहां की कंडीशन और उसके मिजाज से वो भली-भांति वाकिफ है,जिसका पूरा फायदा कंगारू टीम को मिलता दिख सकता है।
https://twitter.com/beastieboy07/status/1665647726233636865?s=20
फाइनल के बाद भी टीम से जुड़े रह सकते हैं फ्लॉवर
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सोमवार को ओवल के मैदान पर प्रैक्टिस की। इस दौरान फ्लॉवर ने टीम से अपने अनुभव भी साझा किए। माना जा रहा है कि एंडी फ्लॉवर (Andy Flower) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद भी कंसल्टेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़े रह सकते हैं।
अपने जमाने के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार
एंडी फ्लॉवर के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 63 टेस्ट मैचों में 51 से ज्यादा की औसत के साथ 4794 रन बनाए हैं। वह अपने जमाने के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं। इस खिलाड़ी का बल्ला इंडिया के खिलाफ हमेशा बोलता आया है। उन्होंने कुल 9 टेस्ट मैचों में 94.83 की औसत से 1138 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines