WTC 2023 Final: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 अपने अंत की ओर बढ़ गई है और अगले महीने से इसका फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के ओवल में खेला जाने वाला है। ये मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले शुक्रवार को आईसीसी ने चैंपियनशिप की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। जिसके मुताबिक चैंपियन और रनर अप दोनों ही टीमें मालामाल होने वाली है। इसके अलावा हर स्थान पर मौजूद टीमों को कुछ ना कुछ इनाम जरूर मिलने वाला है।
विजेता और उप-विजेता पर होगी पैसों की बरसात
आईसीसी द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक विजेता टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 13 करोड़ रुपये) वहीं उप-विजेता टीम को 8 लाख डॉलर (करीब 6.5 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की कुल प्राइज मनी 3.8 मिलियन डॉलर (करीब 31.4 करोड़ रुपये) है, जो 9 टीमों के बीच बंटेगी। पिछली बार से इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। 2021 में केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम ने विजेता राशि अपने नाम की थी।
अन्य टीमों को मिलेंगे इतने रुपए
आधिकारिक ऐलान के मुताबिक तीसरे नंबर पर रहने वाली दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम को 3.5 करोड़ रुपये, जबकि चौथे नंबर पर रहने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 2.8 करोड़ रुपये मिलेंगे। पांचवें नंबर पर श्रीलंकाई क्रिकेट टीम है, जिसके खाते में कुल 1.6 करोड़ रुपये जाएंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को क्रम से 82-82 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर दिए जाएंगे। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का खिताब जीतने वाली टीम को एक गदा भी दी जाएगी। जिसका हाल ही में रिकी पोंटिंग ने अनावरण भी किया था।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
25 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
50 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
51 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines