WTC Final: आईपीएल 2023 में बल्ले से धमाल मचाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की टीम इंडिया में वापसी हो गई है। उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए घोषित की गई टीम में जगह दी गई है। रहाणे के सिलेक्शन को भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सही करार दिया। साथ ही उम्मीद जताई है कि अगर रहाणे को प्लेइंग XI में मौका मिला तो वह खरे उतरेंगे।
हरभजन सिंह ने रहाणे की सिलेक्श को सही बताया
हरभजन सिंह ने अपने अपने यूट्यूब चैनल पर रहाणे को लेकर कहा, ‘वह कई मैचों में भारत के कप्तान रहे हैं। वह बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। उनके पास बेहतरीन टेक्नीक है। मुझे लगता है कि उनकी वापसी का यह निर्णय उनकी मौजूदा फॉर्म को देखकर लिया गया है और यहां श्रेयस अय्यर भी अभी टीम का हिस्सा नहीं हैं।’
अपने आप को साबित करेंगे रहाणे
भज्जी ने उम्मीद जताई है कि ‘अय्यर की गैर-मौजूदगी में रहाणे बड़ी परफॉर्मेंस देकर अपना सिलेक्शन सही साबित करेंगे। मैं इस चयन को 100 फीसदी समर्थन करता हूं और मुझे ऐसा लगता है कि यह बेहतरीन निर्णय है क्योकि इससे बेहतर कोई विकल्प भी मौजूद नहीं था।’
रणजी के बाद आईपीएल में किया कमाल
आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2023 में गजब की बल्लेबाजी की है। वह इस सीजन के 5 मैचों में 52 से भी अधिक की औसत और 199.04 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 209 रन बना चुके हैं। इससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी में कमाल किया था और 7 मैचों में 57.63 की औसत से 634 रन बनाये थे।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
19 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
23 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines